{"_id":"87139aea-cbb2-11e2-80c9-d4ae52bc57c2","slug":"mumbai-dabbawallas-to-share-success-mantra-in-dubai","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई के डिब्बावाले दुबई को सिखाएंगे सफलता का मंत्र","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मुंबई के डिब्बावाले दुबई को सिखाएंगे सफलता का मंत्र
मुंबई/एजेंसी
Updated Mon, 03 Jun 2013 12:00 AM IST
विज्ञापन
अपने प्रबंधन कौशल के लिए मशहूर मुंबई के डिब्बावाले अब दुबई को अपनी सफलता का मंत्र देंगे।
विज्ञापन
वे 4-5 जून को दुबई में आयोजित होने वाले गल्फ कोऑपरेशन काउंसिल (जीसीसी) के सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।
नूतन मुंबई टिफिन बॉक्स सप्लायर्स ट्रस्ट (एनएमटीबीएसटी) के प्रवक्ता अरविंद तालेकर ने बताया कि वे सम्मेलन में डिब्बावालों के सफलता का मंत्र साझा करेंगे।
वहां वे डिब्बा आपूर्ति की टाइमिंग और प्रबंधन के बारे में बताएंगे।
सम्मेलन में मुंबई के डिब्बावालों से संबंधित एक केस स्टडी पर चर्चा होगी कि वे कैसे विषम परिस्थितियों में अपनी कार्यकुशलता और समय प्रबंधन बनाए रखते हैं।
विज्ञापन