फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   mumbai court verdicts in lakhan bhaiya fake encounter case

लखन भाई फर्जी मुठभेड़: 13 पुलिस वालों समेत 21 दोषी करार

Fri, 05 Jul 2013 01:47 PM IST
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
मुंबई/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 05 Jul 2013 01:47 PM IST
विज्ञापन
mumbai court verdicts in lakhan bhaiya fake encounter case

अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन के सहयोगी राम नरायण गुप्ता उर्फ लखन भैया फर्जी मुठभेड़ मामले में मुंबई की सेशन कोर्ट ने 13 पुलिसकर्मियों समेत 21 लोगों को दोषी करार दिया है।

विज्ञापन


हालांकि कोर्ट ने एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा को बरी कर दिया है। उनके वकील ने दलील दी थी कि घटना के समय प्रदीप शर्मा वहां मौजूद नहीं थे। जबकि लखन के घरवालों ने दावा किया था कि प्रदीप शर्मा के मुठभेड़ वाली जगह पर मौजूद होने के उनके पास पर्याप्त सुबूत हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि मुबई के वरसोवा इलाके में पुलिस टीम ने 11 नवंबर, 2006 को लखन को फर्जी मुठभेड़ में मार गिराया था। लखन पर 12 हत्या समेत 19 मामले दर्ज थे।

कुल 22 आरोपियों में से 14 मुंबई पुलिस से संबंधित हैं। उन पर लखन को घर से उठाने और फर्जी मुठभेड़ में हत्या करने का आरोप था।

घटना के कुछ समय बाद लखन के भाई राम प्रसाद गुप्ता की शिकायत पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने इस मामले की मजिस्ट्रेट जांच का आदेश दिया था। जांच में पुलिस वाले झूठे साबित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसआईटी की जांच के दौरान एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा समेत 14 पुलिसवालों को गिरफ्तार कर लिया गया। जांच में पता चला कि लखन की हत्या के लिए उसके ही साथी जनार्दन भानगे ने सुपारी दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed