{"_id":"6bc9ae68-9b02-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"mumbai-cops-kick-up-controversy-with-circular-on-jihad","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मुस्लिम लड़कियों को दी जा रही जिहाद की ट्रेनिंग'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'मुस्लिम लड़कियों को दी जा रही जिहाद की ट्रेनिंग'
मुंबई/एजेंसी
Updated Tue, 02 Apr 2013 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र की मुंबई पुलिस जिहाद संबंधी अपने एक सर्कुलर को लेकर विवादों में घिर गई है। इसमें कहा गया है कि देश के बड़े इस्लामिक संगठनों में शामिल जमात-ए-इस्लामी हिंद से संबंधित गर्ल्स इस्लामिक आर्गनाइजेशन (जीआईओ) मुस्लिम लड़कियों को जिहाद के लिए तैयार कर रहा है।
विज्ञापन
जीआईओ ने आरोप को गंभीरता से लेते हुए कहा है कि पुलिस ऐसे बेबुनियाद सर्कुलर पर अगर माफी नहीं मांगती है तो वह कोर्ट जाएंगे। सर्कुलर के अनुसार जीआईओ कॉलेज और स्कूल की लड़कियों का ब्रेनवाश कर उनको जिहाद के लिए उकसा रहा है।
विज्ञापन
जीआईओ का गठन केरल में हुआ है और वह महाराष्ट्र में चालीस स्कूल और तीन जूनियर कॉलेजों का संचालन करता है। इसका उद्देश्य हालांकि मुस्लिम लड़कियों को इस्लाम और कुरान की शिक्षा देना है लेकिन मुख्य रूप से यह लड़कियों को जिहाद के लिए तैयार कर रहा है। सर्कुलर पिछले माह जारी हुआ है।
विज्ञापन
इसी बीच जमात के महाराष्ट्र प्रवक्ता मोहम्मद असलम गाजी ने पूरे मामले में पुलिस महकमे से माफी मांगने को कहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस ऐसे आरोप को सिद्ध करे या माफी मांगे। गाजी के अनुसार सर्कुलर एक तरह से मुस्लिम संगठनों को बदनाम करने की सोची समझी साजिश है। संगठन के खिलाफ पुलिस का सर्कुलर पूरी तरह बेबुनियाद है।
उन्होंने कहा कि उनका संगठन शांति और भाईचारे के लिए कार्य करता है। इधर मुंबई पुलिस के प्रवक्ता सत्यनारायण चौधरी ने कहा कि सर्कुलर पुलिस विभाग का आंतरिक मामला है। जनता के लिए इसे जारी नहीं किया गया है। इससे पहले भी मुंबई यातायात पुलिस की एक महिला इंस्पेक्टर सुजाता पाटिल ने पुलिस की इन हाउस पत्रिका संवाद में आजाद मैदान के मुस्लिम प्रदर्शनकारियों को सांप और देशद्रोही कहा था। बाद में इसके लिए उन्होंने माफी भी मांगी थी।