{"_id":"feff19ec-28e4-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"mumbai-central-harbour-railway-services-badly-affected","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई: लोकल सेवा ठप, स्टेशनों पर फंसे मुसाफिर","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मुंबई: लोकल सेवा ठप, स्टेशनों पर फंसे मुसाफिर
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 07 Nov 2012 07:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओवरहेड वायर में खराबी होने के कारण मुंबई की लाइफ लाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन सेवा ठप हो गई है, जिससे मुसाफिरों को भारी पेरशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
सीएसटी और मस्जिद बंदर के बीच के क्षेत्र में वायर टूटा है। निजी चैनलों के अनुसार खराबी का असर सेंट्रल और हार्बर लाइन पर पड़ा है। दोनों लाइनों पर ट्रेनें धीरे-धीरे चल रही है।
विज्ञापन
वायर टूटने से सीएसटी स्टेशन पर न तो ट्रेनें आ पा रही हैं और न ही जा पा रही हैं। ऐसे में यहां यात्रियों की भारी भीड़ जमा हो गई है।
ट्रेन की आवाजाही ठप होने से सेंट्रल लाइन के तमाम स्टेशनों पर लोकल के इंतजार में लोगों की भीड़ बढ़ती जा रही है। रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक करीब आठ बजे तक लोकल सेवा दोबारा शुरू की जा सकेगी।
विज्ञापन