{"_id":"d6aa4e220e61ef4242d687a60bab4b33","slug":"mumbai-based-hotel-mocks-upa-govt-policy-on-bill","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल बिल पर यूपीए का मजाक, बंद कराने पहुंचे कांग्रेसी ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
होटल बिल पर यूपीए का मजाक, बंद कराने पहुंचे कांग्रेसी
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 23 Jul 2013 02:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई के एक होटल को अपने बिल में भ्रष्टाचार को लेकर यूपीए सरकार का मजाक उड़ाना महंगा पड़ गया। सरकार की खिल्ली उड़ाने पर भड़के कांग्रेस कार्यकर्ता उस होटल को बंद कराने पहुंच गए।
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं की इस हरकत पर गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बर्दाश्त की भी कोई सीमा होती है।
मुंबई में परेल इलाके के अदिति रेस्टोरेंट ने अपने ग्राहकों को देने वाले बिल पर एक व्यांग्यात्क संदेश लिखा था। संदेश यह था, 'यूपीए सरकार के अनुसार घूस खाना (टू जी, कोलगेट, राष्ट्रमंडल खेल घोटाला) समय की जरूरत है और एक एसी वाले रेस्टोरेंट में भोजन करना विलासिता है।'
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि एसी रेस्टोरेंट पर लगे सेवा कर से उस होटल की आमदनी प्रभावित हो रही थी, जिससे उसका मालिक बहुत परेशान था।
सरकार के इस फैसले के विरोध में मालिक ने अपने बिल पर यह संदेश लिखवाया। उस होटल में अक्सर खाना खाने वाले कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं को यह बात नागवार लगी।
विज्ञापन
मिड डे में छपी खबर के अनुसार, सोमवार को लगभग तीन बजे कांग्रेस विधायक कालीदास कोलंबकर और भारतीय युवा कांग्रेस के नगर अध्यक्ष गणेश कुमार यादव के साथ लगभग 30 से 35 कार्यकर्ता होटल पहुंचे। उन्होंने बिल पर लिखे संदेश पर हो हल्ला मचाया।
फिर उन्होंने मालिक को होटल बंद कराने को कहा। कहा जा रहा है कि उन्होंने मालिक से कहा कि दिल्ली पार्टी मुख्यालय से इसे बंद कराने का आदेश हुआ है। उन्होंने होटल मालिक के खिलाफ थाने में मानहानि का मामला भी दर्ज कराया।
दक्षिण मध्य जिला कांग्रेस समिति के सचिव ओमश्री कदम ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ता होटल मालिक से इसे बंद करने और मांफी मांगने के लिए बोलने गए थे।