फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Mumbai attack accused Zakiur Rehman Lakhvi granted bai

पाक अदालत ने दी लखवी को जमानत, भारत खफा

Thu, 18 Dec 2014 08:28 PM IST
Updated Thu, 18 Dec 2014 08:28 PM IST
विज्ञापन
Mumbai attack accused Zakiur Rehman Lakhvi granted bai

मुंबई हमलों के आरोपी जकी-उर रहमान लखवी को जमानत दिए जाने से नाराज भारत के विदेश मंत्रालय ने हाफिज सईद की धमकी पर करारा जवाब दिया है। विदेश मंत्रालय के प्रवकता सैयद अकबरूद्दीन ने कहा है कि दिल्ली अभी दूर है। आपको बता दें कि हाफिज सईद ने पेशावर हमले के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा था कि इसका बदला भारत से लिया जाएगा। इससे पहले भारत ने आज जकी-उर रहमान लखवी को पाक अदालत द्वारा जमानत दिए जाने का कड़ा विरोध किया था। भारत ने इसे आतंक के मुद्दे पर पाकिस्तान का दोहरा रवैया करार दिया था।

विज्ञापन


केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हमने पाकिस्तान को पर्याप्त सबूत दिए थे और कई बार दिए थे इसके बावजूद इस मामले की ठीक से सुनवाई नहीं हुई और उसे जमानत दे दी गई। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है। सूत्रों के मुताबिक जकी-उर रहमान लखवी को पांच लाख के निजी मुचलके पर जमानत दी गई है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि मुंबई हमलों में करीब सात आरोपियों की सजा पर सुनवाई चल रही है। लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर लखवी, अब्दुल वाजिद, मजहर इकबाल, सादिक शाहिद जमील रियाज, जामिल अहमद और यूनस अंजुम को साल 2009 में मुंबई हमलों के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई हमले में करीब 166 लोग मारे गए थे जबकि 300 लोग बुरी तरह जख्मी हुए थे। सभी आरोपियों पर हमले की योजना बनाना, वित्तीय मदद पहुंचाना और हमले को अंजाम देने का आरोप है। पाकिस्तान ने स्वीकार किया था कि मुंबई हमलों की साजिश पाकिस्तान की ही जमीन पर रची गई थी।

रिहाई पर लोगों ने दी कड़ी प्रतिक्रियाएं

Mumbai attack accused Zakiur Rehman Lakhvi granted bai

जकी-उर रहमान लखवी को जमानत मिलने पर प्रतिक्रिया देते हुए मशहूर वकील उज्जवल निकम ने कहा कि 26/11 के आतंकी हमलों में शामिल तालिबान और आतंकवादियों के प्रति अपने रवैये का पा‌किस्‍तान ने दोहरा चेहरा दिखाया है। उज्जवल निकम ने कहा कि क्या पाकिस्तान इस मामले पर दिन प्रतिदिन सुनवाई नहीं कर सकता है।

26/11 मामलों के लिए नियुक्त सरकारी वकील उज्जवल निकम ने कहा कि पेशावर हमले के बाद पाकिस्तान को आतंकवादियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। वहीं जीवीएल नरसिम्हा ने इस मसले पर अपनी राय देते हुए कहा कि पाकिस्तान ने 26/11 मसले पर काफी लचीला रूख अपनाया है और यह इस मुद्दे पर पाकिस्तान की गंभीरता को दर्शाता है।

सपा नेता राम गोपाल यादव ने कहा कि मुझे बिल्कुल भी हैरानी नहीं होगी अगर मुझे खबर मिले कि वो आजाद घूम रहा है जमानत तो पेपरों पर दी जाती है। आप नेता आशुतोष ने इस मुद्दे पर टिप्पणी करते हुए कहा कि यह हरकत दर्शाती है कि पाकिस्तान इससे कोई सबक लेने वाला नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed