पढ़िए मुलायम सिंह यादव की इमोशनल चिट्ठी!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुष्कर्म पर फांसी के खिलाफ दिए गए बयान पर यूटर्न लेते हुए सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने राष्ट्रीय महिला आयोग को भावनात्मक चिट्ठी भेजी है।
विवादित बयान से खुद को अलग करते हुए मुलायम ने जवाब में लिखा है कि उनके घर में भी बहू-बेटियां हैं और वह महिलाओं का बहुत सम्मान करते हैं। फिर इस तरह का आपत्तिजनक बयान वे कैसे दे सकते हैं।
अपनी सफाई में यह आरोप भी लगाया कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया है। उनके भाषण के कुछ वाक्यों को बीच से उठाकर दुष्प्रचार किया गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री रहते महिलाओं के हित में कई काम किए हैं।
गलत शिकायत करने वालों पर हो कड़ी कार्रवाई
हालांकि दुष्कर्म पर सजा को लेकर अपना पक्ष रखते हुए मुलायम ने कहा है कि जघन्य अपराध करने वालों को जल्द और सख्त सजा मिलनी चाहिए। दुष्कर्म के मामले में सजा के प्रावधानों की समीक्षा भी जरूरी है।
दरअसल कई दफा कानून का गलत इस्तेमाल भी होता है। इससे गलत तरीके से फंसाए गए व्यक्ति की पूरी जिंदगी खराब हो जाती है। इसलिए गलत शिकायत करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
सूत्रों के मुताबिक फिलहाल आयोग ने मुलायम की प्रतिक्रिया को विचाराधीन रखा है। अगर आयोग उनके जवाब से संतुष्ट हो जाता है तो मुलायम सिंह को आयोग के समक्ष पेश नहीं होना पड़ेगा।