फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   mulayam will be chief of janta dal family party.

जनता परिवार का विलय, मुलायम नए सुप्रीमो

Mon, 30 Mar 2015 11:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 30 Mar 2015 11:47 AM IST
विज्ञापन
mulayam will be chief of janta dal family party.

जनता परिवार का विलय अगले हफ्ते किसी भी दिन हो सकता है। पार्टी का नाम, चुनाव चिह्न सहित तमाम मुद्दों पर परिवार के नेताओं के बीच सहमति बन गई है। नई पार्टी की कमान सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव के हाथों में होगी। विलय और नई पार्टी की घोषणा के लिए मुलायम अगले हफ्ते जनता परिवार के सभी दलों की बैठक बुलाएंगे।

विज्ञापन


इससे पहले बीते शुक्रवार को मुलायम की अध्यक्षता में हुई बैठक में जदयू अध्यक्ष शरद यादव, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद के मुखिया लालू प्रसाद ने सभी मुद्दों पर चर्चा के बाद विलय पर अपनी अपनी सहमति दे दी।
विज्ञापन


दो अन्य घटकों इनेलो और जदएस नेताओं से भी सपा प्रमुख जल्द ही संपर्क साधेंगे। इसके बाद विलय के लिए बैठक की तिथि घोषित की जाएगी।

लोकसभा चुनाव में हार के बाद शुरू हुई थी विलय की मुहिम

mulayam will be chief of janta dal family party.

जदयू अध्यक्ष शरद यादव और महासचिव केसी त्यागी ने भी जनता परिवार के जल्द विलय की पुष्टि की है। यादव ने कहा है कि इस बारे में जल्द ही घोषणा कर दी जाएगी। मालूम हो कि लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद शरद यादव की पहल पर जनता परिवार को एक करने की मुहिम शुरू हुई।

इस मुहिम को तब बड़ी सफलता हाथ लगी जब बिहार में विधानसभा उपचुनाव से पूर्व जदयू-राजद के बीच बने चुनाव पूर्व गठबंधन को बड़ी सफलता हाथ लगी। फिलहाल जनता परिवार में सपा, जदयू, राजद, इनेलो और जदएस शामिल हैं।

जदयू केसी त्यागी ने कहा कि विचार विमर्श की प्रक्रिया करीब करीब पूरी हो गई है। इस समय लोकसभा में सपा के 5 सदस्य, राजद के 4 और जदयू, जदएस और इनेलो के दो-दो सदस्य हैं। निचले सदन में इनके केवल 15 सदस्य हैं। राज्यसभा में सपा के 15 जबकि जदयू के 12 और इनेलो, जदएस के साथ राजद के एक-एक सदस्य हैं। राज्यसभा में इनके 30 सदस्य हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed