फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   mulayam wants to get me killed, beny says

मुलायम से है जान का खतरा: बेनी

Tue, 01 Oct 2013 04:34 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 01 Oct 2013 04:34 PM IST
विज्ञापन
mulayam wants to get me killed, beny says

केंद्रीय इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा ने फिर से मुलायम सिंह यादव पर हमला बोला है। उन्होंने जहां मुजफ्फरनगर दंगों के लिए समाजवादी पार्टी को जिम्मेदार ठहराया वहीं मुलायम से अपनी जान को खतरा होने की बात भी कही।

विज्ञापन


सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव और बेनी का एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का दौर कुछ समय से थमा हुआ था जिसे बेनी ने सोमवार को फिर से हवा दी।

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक बेनी ने मुलायम पर आरोप लगाया कि मुलायम उन्हें किसी भी समय जान से मरवा सकते हैं। बेनी ने कहा उनके अलावा कांग्रेस से मुलायम के खिलाफ कोई नहीं बोलता है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस के कुछ नेता सपा से मिले हुए हैं।
विज्ञापन


साथ ही बेनी ने सवाल किया कि उत्तर प्रदेश जल रहा है। केंद्र क्या कर रहा है। दंगों में भाजपा और सपा की मिलीभगत है। केंद्र सरकार को इस संबंध में सख्त कदम उठाने चाहिए। उन्होंने मेरठ हिंसा को भी सपा और भाजपा से प्रयोजित बताया और महाराष्ट्र और गुजरात से दंगाइयों के आने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस नेताओं को किया फिक्स
बेनी प्रसाद वर्मा ने कांग्रेस नेताओं पर भी आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि भाजपा ही नहीं कुछ कांग्रेस नेता भी मुलायम के साथ मिले हुए हैं। पार्टी के ही कुछ लोग सपा उम्मीदवार को जीतने के लिए मदद कर रहे हैं। हालांकि उन्होंने किसी नेता का नाम नहीं लिया।

उन्होंने कहा कि यूपी सरकार ने कांग्रेस के कुछ नेताओं को फिक्स कर लिया है और इसलिए वे सोनिया गांधी से कहते रहते हैं कि कांग्रेस के कारण ही कांग्रेस हारेगी।


पहले लग चुकी है फटकार
बेनी इससे पहले भी मुलायम सिंह पर जुबानी वार कर चुके हैं। उन्होंने कहा था कि मुलायम प्रधानमंत्री बनने का सपना देखते हैं लेकिन वो पीएम कार्यालय में झाड़ू लगाने लायक भी नहीं हैं। लेकिन इस पर कांग्रेस ने भी उनसे पल्ला झाड़ लिया था।

सपा की कांग्रेस से बढ़ती नजदीकी के चलते इस बार भी बेनी को मुलायम और कांग्रेस पर आरोप लगाने पर सख्त चेतावनी मिल सकती है।

बेनी के बयान पर कांग्रेस प्रवक्ता संदीप दीक्षित ने कहा है कि अगर उनकी शिकायत है तो पार्टी के मंच पर उसका जिक्र करें।


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed