फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Mulayam singh sang a song in Saifai Mahotsav

सैफई में जब मुलायम ने गाया गाना

Wed, 31 Dec 2014 01:06 PM IST
Updated Wed, 31 Dec 2014 01:06 PM IST
विज्ञापन
Mulayam singh sang a song in Saifai Mahotsav

सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने कहा कि यूपी में मोदी मैजिक नहीं चलेगा। हम किसी भी कीमत पर उत्तर प्रदेश को मोदी का प्रदेश नहीं बनने देंगे। मोदी के झूठे वादों की पोल खुलने लगी है। भाजपा जनता को गुमराह कर रही है। सालभर बीतते ही भाजपा बेनकाब हो जाएगी। वह सैफई से लखनऊ जाते वक्त तिर्वा में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान सपा मुखिया का विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया।

विज्ञापन


सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने कहा कि  विदेशों से काला धन वापस लाने और जनधन योजना का झूठा प्रचार किया जा रहा है। इसी तरह गंगा अभियान का झूठा प्रचार व पूरे देश में सफाई अभियान का प्रचार सिर्फ फोटो खिंचाने तक सीमित रहा। एक साल में ही नरेंद्र मोदी की सच्चाई देश की जनता के सामने आ जाएगी।
विज्ञापन


पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार जनता के हितों की रखवाली करते हुए तमाम कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। एक्सप्रेस वे समेत कई बड़ी परियोजनाएं 16 माह में पूरी हो जाएंगी, जो उत्तर प्रदेश को आदर्श प्रदेश बनाएंगी। इन योजनाओं की साप्ताहिक समीक्षा खुद सीएम व मुख्य सचिव कर रहे हैं। इन योजनाओं के दम पर आगामी विधानसभा चुनाव में सपा को दोबारा पूर्ण बहुमत मिलेगा। आजमगढ़ में मुलायम सिंह यादव को खोजने संबंधी पोस्टर लगाए जाने के सवाल पर उन्होंने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

फाग गायकों का मुलायम ने बढ़ाया उत्साह

Mulayam singh sang a song in Saifai Mahotsav

सैफई महोत्सव के तत्वाधान में आयोजित फाग गायन में मंगलवार को आसपास जिलों के दर्जनों फाग गायकों ने हिस्सा लिया। इसमें सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव भी शामिल हुए। उन्होंने करीब दो घंटे बैठकर न केवल फाग गायकी का लुत्फ उठाया बल्कि गायकों का उत्साहवर्धन करते हुए खुद भी भजन गाए।

सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने भगवान श्री कृष्ण और सुदामा मिलन का गीत गाकर फगुओं का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने ...देख सुदामा की दीन दशा करुणा करके करुणा निधि रोये, ...जो सोबत है, सो खोवत है, जो जागत है, सो पावत है भजन सुनाकर वाहवाही लूटी। पंडाल में मौजूद सैकड़ों लोगों ने सपा मुखिया की इस गायकी का आनंद लिया।

इस अवसर पर आमोद कुमार नगला बिहारी ने ‘शिविर में पांडव दहलाने देख पंचाली का हाल, रक्षपाल सिंह सैफई ने ‘रोय रही तारावत रानी, मुन्नी लाल कटेखेड़ा ने ‘आपका स्वागत बारंबार, सफल है यूपी की सरकार, राधाकृष्ण आढ़तिया नगला नैनसुख ने ‘श्याम रे कहा रहे हो सोये, सुरेंद्र सिंह मदनपुर ने ‘भीम दुशासन पकड़ा लियो, सिया राम मदनपुर ने ‘श्याम ने अर्जुन समझायो, जाय ले गये श्याम लिवाय, साहब सिंह यादव औरैया ने ‘पिता को लीजौ सत्य बचाय, सहदेव सिंह मैनपुरी ने ‘हृदय राम ने चले दोऊ अर्जन और भगवान, मुकुट सिंह यादव ने ‘कुवर दोऊ वन को जाय रहे फाग गीत कर समा बांधा।

इस मौके पर सांसद धर्मेंद्र यादव, प्रधान दर्शन सिंह, जिलाध्यक्ष अशोक यादव, रविंद्र श्री वास्तव गुडडू, कृष्ण मुरारी गुप्ता, पूर्व विधायक प्रदीप यादव, लक्ष्मीपति वर्मा, आशीष राजपूत, प्रदेश सचिव प्रदीप सोनी, जिलाध्यक्ष फरहान शकील, राजवीर सिंह ठेकेदार, चंदगीराम यादव समेत तमाम अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed