फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   mulayam singh yadav's statement

तीसरे मोर्चे पर 22 के बाद धमाका : मुलायम

Thu, 18 Dec 2014 01:23 PM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Thu, 18 Dec 2014 01:23 PM IST
विज्ञापन
mulayam singh yadav's statement
सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने तीसरे मोर्चो पर 22 दिसंबर के बाद बड़ा धमाका करने के संकेत दिए हैं।
विज्ञापन


दिल्ली में जंतर-मंतर पर मुलायम सिंह के नेतृत्व में होने वाले विशाल धरने पर भी तीसरे मोर्चे में शामिल होने वाले नेता मंच पर आ सकते हैं।

नेताजी ने बुधवार को दिल्ली रोड स्थित वीनस गार्डन में सपा नेता मोहम्मद अब्बास की भतीजी की शादी में शिरकत की।

इस दौरान उन्होंने सपा नेता और कार्यकर्ताओं से 22 को दिल्ली जंतर मंतर पर भीड़ के साथ पहुंचने को कहा। सपा कार्यकर्ताओं के बीच घिरे मुलायम सिंह बेहद खुश नजर आए।

तीसरे मोर्चे के गठन को लेकर मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि शांति रखिए। 22 दिसंबर के बाद तीसरे मोर्चे पर बड़ा धमाका होगा। जो कुछ दलों की नींद उड़ा देगा।
विज्ञापन


उन्होंने किसी भी राजनैतिक दल या उसके बड़े नेता का नाम लिए बगैर ही कहा कि तीसरे मोर्चे के ऐसे नेता भी दिखाई देंगे जो फिलहाल बाहर घूम रहे हैं। उन्होंने कहा कि उप्र का विकास तेजी से हो रहा है। आने वाले दो साल में उप्र की तस्वीर बदल जाएगी। आने वाले समय में तीसरा मोर्चा देश की सत्ता पर काबिज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


धर्मांतरण पर कन्नी काटे
पत्रकारों ने जैसे ही आगरा में धर्मपरिवर्तन पर सवाल किया तो मुलायम कन्नी काट गए। बस यही बोले, ‘हम अपने कार्यकर्ता की बेटी को आशीर्वाद देने आए हैं। अब आगे कोई बात नहीं।’
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed