{"_id":"3c5704f8-962c-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"mulayam-singh-yadav-has-lost-all-credibility-says-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्वसनीयता खो चुके हैं मुलायम: भाजपा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
विश्वसनीयता खो चुके हैं मुलायम: भाजपा
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Tue, 26 Mar 2013 09:15 PM IST
विज्ञापन
सपा प्रमुख मुलायम सिंह के मुख से निकली तारीफ से भाजपा गदगद तो है, लेकिन सार्वजनिक तौर पर वह इसे स्वीकार करने को राजी नहीं है।
विज्ञापन
पार्टी मुलायम को अविश्वसनीय मानती है और उनके बयान को गंभीरता से नहीं ले रही है।
भाजपा ने कहा कि मुलायम सिंह यादव पिछले नौ साल से यूपीए सरकार को समर्थन दे रहे हैं।
इसलिए देश की बदहाली के लिए कांग्रेस की तरह वे भी जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार पहले ही विश्वसनीयता खो चुकी है।
पार्टी प्रवक्ता राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि मुलायम को बताना चाहिए कि अब उन्होंने कांग्रेस के साथ क्या डील की है। कहीं उन्हें सीबीआई तो तंग नहीं कर रही है।
रूडी ने कहा कि मुलायम सिंह विश्वसनीय नहीं हैं। इसलिए भाजपा उनकी बात को गंभीरता से नहीं ले रही है। गौरतलब है कि मुलायम यादव व रामगोपाल यादव पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी तथा वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी से लेकर एनडीए सरकार की तारीफों के पुल बांध चुके हैं।
विज्ञापन