फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   75 feet long cake for Mulayam singh's 76th birthday and a Victorian 'buggy'

मुलायम के लिए 75 फीट का केक, इंग्लैंड की विक्टोरिया बग्घी

Fri, 21 Nov 2014 12:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर Updated Fri, 21 Nov 2014 12:58 PM IST
विज्ञापन
75 feet long cake for Mulayam singh's 76th birthday and a Victorian 'buggy'

सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव और प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शुक्रवार को रामपुर आ रहे हैं। दोनों शनिवार को भी रामपुर में रहेंगे। 22 नवंबर को मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन हैं। नेताजी अपना जन्मदिन यहीं मनाएंगे। इस मौके पर प्रदेश के तमाम मंत्री, सांसद और विधायकों का जमावड़ा भी रहेगा। मतलब पूरी ‘सरकार’ शहर में रहेगी।

विज्ञापन


नगर विकास मंत्री आजम खान ने दोनों के शानदार स्वागत की तैयारी की है। पलक-पावड़े बिछाकर दोनों का इंतजार किया जा रहा है। दोनों नेता विक्टोरिया बग्घी में सवार होकर अंबेडकर पार्क के सामने से जौहर यूनिवर्सिटी तक जाएंगे। रास्ते में उनका जोरदार जगह-जगह स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव शुक्रवार को दोपहर बाद रामपुर पहुंच जाएंगे। मूंढापांडे स्थित हवाई पट्टी से वो सड़क मार्ग से रामपुर आएंगे। रामपुर में अंबेडकर पार्क के सामने (जौहर अली रोड) वो विक्टोरिया बग्घी में सवार होंगे। विक्टोरिया बग्घी को आजम खान ने खासतौर पर इंग्लैंड से मंगाया है। बग्घी से दोनों जौहर यूनिवर्सिटी पहुंचेंगे। लगभग 11 किलोमीटर का सफर ढाई से तीन घंटे में पूरा होगा। इस दौरान दोनों का जगह-जगह स्वागत होगा। सड़़क के किनारे स्कूली बच्ची दोनों का स्वागत करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

जौहर यूनिवर्सिटी में मुलायम का जलवा

75 feet long cake for Mulayam singh's 76th birthday and a Victorian 'buggy'

जौहर यूनिवर्सिटी में शाम सात बजे से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। पंजाब के गायक हंसराज हंस, साबरी बद्रर्स सहित अन्य कई कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। शुक्रवार को रात 12 बजे के बाद जौहर यूनिवर्सिटी के जिम्नेजियम हाल में मुलायम सिंह यादव जन्मदिन पर केट काटेंगे। इसके लिए 75 फीट का केक तैयार किया गया है।

शनिवार सुबह 11 बजे जौहर यूनिवर्सिटी में रामपुर मेडिकल कालेज का शिलान्यास सपा मुखिया व मुख्यमंत्री करेंगे। मुख्यमंत्री लगभग 500 श्रमिकों को साइकिल भेंट करेंगे। डूडा के प्रशिक्षणार्थियों को चेक वितरित किया जाएगा। अंत में सपा मुखिया और मुख्यमंत्री जौहर यूनिवर्सिटी में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में प्रदेश के कई कैबिनेट मंत्री सहित कई वीवीआईपी हिस्सा लेंगे।

बड़ी स्क्रीन पर दिखेगा बर्थडे
सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव यूनिवर्सिटी के एक भवन में 75 फीट लंबा-चौड़ा केक काटेंगे तो उसका सीधा प्रसारण यूनिवर्सिटी कैंपस में लगाए गए स्क्रीन पर होगा। जिस हाल में बर्थ डे केक काटा जाएगा, वहां सभी वीआईपी नहीं आ सकेंगे। इसलिए कैंपस में विभिन्न स्थानों पर सीधे प्रसारण के लिए स्क्रीन लगाई गई हैं।

लखनऊ के कारीगर बना रहे केक

75 फीट लंबा बर्थडे केक समारोह का मुख्य आकर्षण होगा। शुक्रवार आधी रात में मुलायम सिंह यादव इस केक को काटेंगे। इस केक को बनाने वाले कारीगर लखनऊ से बुलाए गए हैं, जो यूनिवर्सिटी में ही के क बनाने का काम तीन दिन से कर रहे हैं। अफसरों का दावा है कि यह केक लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed