फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   mulayam singh yadav and digvijay singh in support aamirkhan

आमिर खान के समर्थन में आए मुलायम-दिग्विजय

Wed, 25 Nov 2015 04:12 PM IST
Updated Wed, 25 Nov 2015 04:12 PM IST
विज्ञापन
mulayam singh yadav and digvijay singh in support aamirkhan

असहिष्णुता विवाद को लेकर हो रही राजनीति और बहस थमने का नाम नहीं ले रही। असहिष्णुता विवाद पर अभिनेता आमिर खान के बयान को कई राजनेताओं ने सही ठहराया है।

विज्ञापन


सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव, कांग्रेस के वरिष्ट नेता व पार्टी महासचिव दिग्विजय सिंह और जेडीयू शरद यादव भी आमिर खान के समर्थन में आ गए हैं।

असहिष्णुता पर आमिर के बयान का समर्थन करते हुए सपा सप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने कहा है कि आमिर खान बड़े अभिनेता हैं और अगर उनको किसी तरह चोट पहुंचती है तो सरकार को उनकी बात सुननी चाहिए। मुलायम ने कहा कि देश में हर व्यक्ति को अपनी बात रखने की स्वतंत्रता है।

विज्ञापन

यह एक गंभीर मुद्दा है: दिग्‍विजय

mulayam singh yadav and digvijay singh in support aamirkhan

उधर कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने भी खुलकर आमिर खान का समर्थन किया है। दिग्‍विजय सिंह ने कहा कि यह एक गंभीर मुद्दा है कि आमिर खान जैसे बड़े अभिनेता की पत्नी किरण राव जो कि खुद हिंदू हैं और उन्हें देश में बढ़ रही असहिष्‍णुता के डर से देश छोड़ने जैसी बात सोचनी पड़ रही है।

दिग्विजय सिंह ने कहा कि आमिर खान की पत्नी किरण राव हिंदू हैं और जाति से ब्राह्मण हैं और उन्हें भी देश में असहिष्णु जैसे माहौल का अहसास हो रहा है जो कि एक गंभीर मुद्दा है।

दिग्‍विजय सिंह ने कहा कि सरकार और सत्ताधारी दल आमिर खान की बात को गंभीरता से लेने के बजाय उन पर और उनकी पत्नी पर टिप्पणी कर रहे हैं।

दिग्‍विजय सिंह ने यह बात मंगलवार को राजधानी दिल्‍ली में कांग्रेस की राज्य ईकाई की समीक्षा बैठक के बाद पत्रकारों से वार्ता के दौरान कही। उधर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बेटे और बिहार के उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि देश टूटने के कगार पर है।

शरद यादव ने भी किया आमिर का समर्थन

mulayam singh yadav and digvijay singh in support aamirkhan

वहीं जेडीयू अध्यक्ष शरद यादव ने भी आमिर खान का समर्थन किया है। आमिर के बयान के समर्थन में शरद यादव ने कहा कि उनकी चिंता बिल्कुल जायज है।वहीं एनसीपी नेता शरद पवार ने भी आमिर खान का समर्थन किया है।

आमिर के समर्थन में बयान देते हुए पवार ने कहा कि आमिर खान के बयान पर जिस तरह से प्रतिक्रियाएं आ रही हैं और विरोध हो रहा उससे आमिर खान के बयान को और भी ज्यादा मजबूती मिल रही। उन्होंने कहा कि आमिर के बयान के बाद उनको देश छोड़ने के लिये कहना यही अपने आप में असहिष्णुता है।

गौरतलब है कि अभिनेता आमिर खान ने बीते सोमवार को एक अवार्ड समारोह में कहा था कि देश में दिनों-दिनों माहौल बिगड़ता जा रहा है। आमिर ने कहा था कि उनकी पत्नी किरण राव ने एक बार उनसे देश छोड़ने की बात कही थी। आमिर खान के इस बयान पर बवाल और विरोध हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed