फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   mulayam singh yadav akhilesh yadav

आखिर क्यों मुलायम सिंह ने डांटा अखिलेश को?

Wed, 04 Sep 2013 01:52 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Wed, 04 Sep 2013 01:52 AM IST
विज्ञापन
mulayam singh yadav akhilesh yadav

सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने अगले लोकसभा चुनाव को देखते हुए थर्ड फ्रंट बनाने के लिए गतिविधियां तेज कर दी हैं।

विज्ञापन


वह वामपंथी नेताओं प्रकाश करात और एबी वर्धन के साथ बैठक कर थर्ड फ्रंट के लिए भविष्य की रणनीति को अंजाम देने में जुटे हुए हैं।

खुद मुलायम सिंह ने मंगलवार को यह बात कुबूल की। उन्होंने कहा कि अब हमें जनता और देश के लिए तीसरी ताकत बनानी होगी।

पढ़ें, संसद में बोले मुलायम, गुंडई पर उतर आई है भाजपा
मुलायम ने कहा है कि उनकी वामपंथी नेताओं से बातचीत हो रही है। मंगलवार को भी प्रकाश करात से उनकी लंबी बातचीत हुई।

मुलायम सिंह ने कहा कि गरीब, किसान, महिलाओं, पिछड़ों और वंचित लोगों के हित की बात सोचने वाली पार्टियों को एक मंच पर आना चाहिए।

सपा मुखिया ने कहा कि कभी अरुणाचल प्रदेश तो कभी लद्दाख के रास्ते बाहरी ताकतें देश में घुस जाती हैं, लेकिन केंद्र सरकार कुछ नहीं कर पा रही। ऐसे में थर्ड फ्रंट की जरूरत है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में सपा मजबूत है। मध्य प्रदेश, कर्नाटक और राजस्थान कभी-कभी हमारे लोग जीतते रहे हैं। अब देशभर में पार्टी को मजबूत करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा मुखिया मंगलवार को उन पर बनी लघु फिल्म 'सारथी' के लोकार्पण समारोह में बोल रहे थे। इसका निर्देशन शंकर सुहेल ने किया है।

खास बात यह है कि फिल्म के अंत में दिखाने की कोशिश की गई है कि अब जनता चाहती है मुलायम लाल किले से झंडा फहराएं। यानी प्रधानमंत्री बनें।

पढ़ें, अब कोई गुंड़ा नहीं उठाएगा आंख: अखिलेश
अपने जीवन के बारे में सपा मुखिया ने बताया कि वह जनेश्वर मिश्र से बहुत प्रभावित थे। राम मनोहर लोहिया उनके राजनीतिक गुरु हैं।

उन्होंने कहा कि भले ही उन्होंने जयप्रकाश नारायण के साथ काम नहीं किया, लेकिन उनके आंदोलन को जरूर देखा है।

मुलायम सिंह ने कहा कि उन्होंने अपने बेटे अखिलेश को भी डांटा था कि वह दिल्ली में जनेश्वर मिश्र के पास जरूर जाया करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed