फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   mulayam singh says its okay to earn little if ministers work

माल बनाओ लेकिन पार्टी इमेज का भी ध्यान रखो: मुलायम

Sat, 13 Oct 2012 01:02 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 13 Oct 2012 01:02 PM IST
विज्ञापन
mulayam singh says its okay to earn little if ministers work
समाजवादी पार्टी सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने अपनी पार्टी के लिए एक नया कोड ऑफ कंडक्ट तैयार किया है। मुलायम सिंह का उत्तर प्रदेश के मंत्रियों से कहना है कि आप पैसे बनाइए, लेकिन पार्टी की साख को ध्यान में रखते हुए।
विज्ञापन


अंग्रेजी अखबार मेल टुडे के मुताबिक लोहिया पार्क में आयोजित समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि के अवसर पर मुलायम सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के मंत्रियों पर कोई सवाल नहीं उठना चाहिए, संयम से काम कीजिए, कुछ सुविधा ले लीजिए, कुछ काम लीजिए, कुछ खा लीजिए, लेकिन पांच सालों में नौजवानों ने जो कुर्बानियां दी हैं, उस पर कोई आंच नहीं आनी चाहिए।
विज्ञापन


ऐसा नहीं है कि समाजवादी पार्टी की ओर से इस तरह का बयान पहली बार आया है। इससे पहले मुलायम सिंह के भाई और राज्य के पीडब्ल्यूडी मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने एटा में आयोजित एक सभा के दौरान कहा था कि अगर आप मेहनत करते हैं, तो थोड़ी-बहुत चोरी सही है, लेकिन अगर आप डकैती डालेंगे तो नहीं चलेगा। जब इस बयान को लेकर बवाल हुआ, तो बाद में उन्होंने इसे एक मजाक कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी के नेताओं द्वारा इस तरह की बयानबाजी करने पर बसपा ने निशाना साधा और कहा कि हमें भ्रष्टाचार के नाम पर तंग किया जा रहा है, जबकि सपा सरकार के प्रमुख नेता अपने मंत्रियों को भ्रष्टाचार करने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी के कलराज मिश्र का इस संबंध में कहना है कि मुलायम के इस बयान से साफ हो जाता है कि वह एक समाजवादी नेता नहीं हैं, उनका मुख्य लक्ष्य पैसे बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed