फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   mulayam singh attacked on narendra modi

'नरेंद्र मोदी को सता रहा सपा का डर'

Mon, 11 Nov 2013 11:48 AM IST
अमर उजाला, हरदोई
अमर उजाला, हरदोई Updated Mon, 11 Nov 2013 11:48 AM IST
विज्ञापन
mulayam singh attacked on narendra modi

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव का कहना है भाजपा नेता नरेंद्र मोदी को सूबे में सपा का डर सता रहा है।

विज्ञापन


यही वजह है कि वह अपनी रैलियों में पार्टी पर ताबड़तोड़ हमला बोल रहे हैं। इसका उन्हे माकूल जवाब भी दिया गया है।

उन्होंने दावा किया कि लोकसभा चुनाव के बाद केंद्र में तीसरे मोर्चे की ही सरकार बनेगी। पहली बार 15 दलों के लोग एक साथ बातचीत के लिए बैठे हैं।

सपा के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद नरेश अग्रवाल के आमंत्रण पर रविवार को शहर पहुंचे पार्टी सुप्रीमो व्यक्तिगत कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बात कर रहे थे। इस मौके पर चिकित्सा और स्वास्थ्य राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


सपा मुखिया सुबह करीब 11:35 बजे हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन में उतर कर सीधे राजकीय इंटर कॉलेज ग्राउंड में आयोजित सांसद नरेश अग्रवाल के सामूहिक भोज कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


धार्मिक उन्माद के सहारे चुनाव
यहां उन्होंने कहा प्रधानमंत्री पद के दावेदार नरेंद्र मोदी सूबे में धार्मिक उन्माद के सहारे चुनाव लड़ना चाहते है, लेकिन प्रदेश की धर्मनिरपेक्ष जनता इसे स्वीकार नहीं रही।

उन्होंने दवा किया लोकसभा चुनाव के बाद केंद्र में तीसरे मोर्चें की ही सरकार बनेगी। लेकिन इसके लिए अधिक से अधिक सीटें जीतने की कोशिश करनी होगी। कहा पार्टी मुखिया होने के नाते समय-समय पर प्रदेश सरकार को अपनी गलतियां सुधारने के लिए नसीहत देनी पड़ती है।

मुलायम सिंह यादव ने कहा धुर विरोधी पार्टी भाजपा से उनका कभी समझौता नहीं हो सकता। कार्यक्रम में करीब एक घंटे तक रूकने के बाद वह इटावा रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed