फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Mulayam praise narendra modi

आखिर मुलायम ने भी माना मोदी का लोहा!

Tue, 06 May 2014 07:55 AM IST
Updated Tue, 06 May 2014 07:55 AM IST
विज्ञापन
Mulayam praise narendra modi

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने पहली बार जहां भाजपा के प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी नरेंद्र मोदी की काबिलियत का लोहा माना तो वहीं अपनी पार्टी से निकाले गए नेता अमर सिंह के प्रति नरम रुख भी अपनाते नजर आए।

विज्ञापन

 
एक टीवी न्यूज चैनल से बातचीत में उन्होंने कहा कि भाजपा बिल्कुल मरी पड़ी थी, मगर मोदी साहब ने उसमें जान फूंक दी और भाजपा के लोग सक्रिय हो गए। मोदी के आने से भाजपा को 20 तक सीटें आ सकती हैं।

विज्ञापन

'मोदी के कारण बढ़ेंगी सीटें'

Mulayam praise narendra modi

सपा सुप्रीमों ने कहा कि कांग्रेस की तो फिलहाल हालत खराब है और भाजपा चाहे जितनी भी मेहनत कर ले 272 सीटें नहीं जीतने वाली है। बहुमत तो तीसरे मोर्चे का ही आएगा। उन्होंने कहा कि अभी हम लोग चुनाव लड़ेंगे।

चुनाव के बाद तीसरे मोर्चे की बैठक होगी और तब तय किया जाएगा कि पीएम कौन होगा। वैसे बनेगी तीसरे मोर्चे की ही सरकार। मोदी का तो बस माहौल ही बनाया जा रहा है, खासतौर से मीडिया में।

कांग्रेस और भाजपा दोनों ही बहुमत से दूर है। वहीं, सपा मुखिया ने बातचीत में अमर सिंह के बारे में पूछे जाने पर कहा कि वे अमर सिंह को बहुत मानते थे। अमर सिंह ने हमें कभी धोखा नहीं दिया। लोग कहते हैं तो कहते रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed