फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   mulayam, nitish and lalu yadav decided to fight against modi govt

मोदी के खिलाफ एक हुए मुलायम, लालू, नीतीश

Thu, 06 Nov 2014 09:46 PM IST
Updated Thu, 06 Nov 2014 09:46 PM IST
विज्ञापन
mulayam, nitish and lalu yadav decided to fight against modi govt

कई राज्यों में आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए भाजपा के खिलाफ तीसरे मोर्चे की जुगलबंदी फिर से बनने लगी है। गुरुवार को सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के दिल्ली स्थित आवास पर जेडीयू प्रमुख शरद यादव, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जनता दल (सेक्यूलर) के अध्यक्ष एचडी देवगौड़ा और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बैठक हुई।

विज्ञापन


बैठक के बाद नीतीश कुमार ने बताया कि 'जनता परिवार' फिर से एक होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के झूठे दावों की पोल खोलेगा। उन्होंने कहा कि संसद में जनता परिवार के सभी सांसद जनहित के मुद्दों पर एकजुट होकर आवाज उठाएंगे।
विज्ञापन


नीतीश ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव से पहले भाजपा ने जो वादे किए थे, उन सभी को चुनाव के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भूल गए हैं। भाजपा की सरकार झूठे वादों के बल पर बनी है। हम सभी दल मिलकर मोदी सरकार के खिलाफ अभियान चलाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी सरकार पर धोखा देने का आरोप

mulayam, nitish and lalu yadav decided to fight against modi govt

नीतीश ने सवाल उठाया कि नरेंद्र मोदी ने चुनाव से पहले कहा था कि वो देश में काला धन वापस लेकर आएंगे, लेकिन अब जब वे प्रधानमंत्री बन गए हैं तो अपनी बात से मुकर रहे हैं। उन्होंने कहा कि काले धन के मुद्दे पर मोदी सरकार ने अब यू-टर्न ले लिया है।

केंद्र सरकार के फैसलों की आलोचना करते हुए नीतीश ने कहा कि मोदी सरकार ने एक साल तक केंद्रीय नियुक्तियां रोकने का निर्णय लिया है, जबकि चुनाव से पहले सरकार ने देश के युवाओं को रोजगार देने के सपने दिखाए थे। यह युवाओं के साथ सरकार का एक बड़ा धोखा है।

उन्होंने कहा कि किसानों, महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर गैर-कांग्रेस और गैर-भाजपा दल एकजुट होकर मोदी सरकार के खिलाफ अभियान चलाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed