{"_id":"2ddfcecc-44cf-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"mulayam-may-meet-to-pm-on-reservation-in-promotions-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुलायम पीएम से आज कर सकते हैं मुलाकात","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मुलायम पीएम से आज कर सकते हैं मुलाकात
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Thu, 13 Dec 2012 08:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रमोशन में आरक्षण के मामले पर सपा और बसपा के बीच मचे घमासान से सरकार के सामने गंभीर असमंजस की स्थिति बन गई है। एक ओर जहां सपा प्रमोशन में आरक्षण के सख्त खिलाफ है और वह संसद के अंदर और बाहर इस मुद्दे पर सख्त रूख अपनाए हुए है। सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाकात कर सकते हैं। वहीं दूसरी ओर बसपा ने प्रमोशन में आरक्षण बिल लाने के लिए सरकार पर दबाव तेज कर दिया है।
विज्ञापन
मुलायम सिंह की प्रधानमंत्री से होने वाली मुलाकात को इसलिए भी अहम माना जा रहा है, क्योंकि बृहस्पतिवार को ही मुलायम के आय से अधिक संपत्ति के मामले पर उच्चतम न्यायालय अपना फैसला सुना सकता है। हालांकि कहा यह भी जा रहा है कि जिस तरह से एफडीआई के मुद्दे पर सपा और बसपा ने दोनों सदनों से वाक आउटकर के सरकार की साख बचायी थी। उसके बाद प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मुलायम सिंह को फोन करके धन्यवाद दिया था।
विज्ञापन
इस मामले के बाद मुलायम बृहस्पतिवार को पहली दफा प्रधानमंत्री से मुलाकात करेंगे। एफडीआई के मुद्दे पर जिस तरह से सरकार ने अपने सहयोगी दलों से तालमेल बनाया था, उस तरह से प्रमोशन में आरक्षण के मामले में सरकार कामयाब नहीं हुई है।
विज्ञापन