{"_id":"d3345b9e-3c9c-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"mulayam-keeps-options-open-on-race-for-pm-post","type":"story","status":"publish","title_hn":"'पीएम पद का उम्मीदवार नहीं, सब कुछ हालात पर निर्भर'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'पीएम पद का उम्मीदवार नहीं, सब कुछ हालात पर निर्भर'
लखनऊ/ब्यूरो
Updated Sun, 02 Dec 2012 09:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने कहा है कि वह प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नहीं हैं पर यह आगे आने वाली परिस्थितियों पर निर्भर करेगा। उन्होंने कहा कि वह कभी मुख्यमंत्री के भी उम्मीदवार नहीं थे लेकिन परिस्थितियों ने मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी दिला दी।
विज्ञापन
सपा सुप्रीमो ने यह बात उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी से किए गए उस सवाल के जवाब में कही, जिसमें एनडी से पूछा गया था कि वह मुलायम सिंह को पीएम बनाने में किस तरह का सहयोग करेंगे। मुलायम ने कहा कि वह एफडीआई के मुद्दे पर मंगलवार 4 दिसंबर को अपना रुख तय करेंगे।
विज्ञापन
मुलायम ने कहा कि सपा एफडीआई पर बहस की मांग कर रही थी। सरकार ने इसे मान लिया। बहस 4 व 5 दिसंबर को होनी है। सपा संसदीय दल की 4 दिसंबर को ही बैठक बुलाकर सबसे राय लेकर एफडीआई पर नीति तय की जाएगी।
विज्ञापन