फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   mulayam invite saina nehwal to join politics

साइना को राजनीति में आने का मुलायम ने दिया न्योता

Sat, 03 Nov 2012 11:02 PM IST
अलीगढ़/अमर उजाला ब्यूरो
अलीगढ़/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 03 Nov 2012 11:02 PM IST
विज्ञापन
mulayam invite saina nehwal to join politics

अपने जमाने के मशहूर पहलवान रहे सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव मंगलायतन विश्वविद्यालय के चौथे दीक्षांत समारोह में मंच पर मौजूद ओलंपिक पदक विजेता खिलाड़ियों से मिलकर गदगद हो उठे। इस बीच उन्होंने बैडमिंटन खिलाड़ी सानिया नेहवाल को राजनीति में आने का आमंत्रण तक दे डाला।

विज्ञापन


खिलाड़ियों की हौसला आफजाई करते हुए बेहद ठेठ अंदाज में उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि यहां पर मेरे आइटम (कुश्ती से संबंधित) के लोग भी मौजूद हैं। आप लोग जहां बैठे हैं यहां से कानपुर तक हमारी कुश्ती की धूम थी। हम देश को पदक तो नहीं दिला सके लेकिन हमारी कुश्ती देखने को दूर-दूर से लोग आया करते थे। यही नहीं मैंने दौड़ में भी हिस्सा लिया और दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


शुक्रवार को दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि आए सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने कहा कि कुश्ती एक जटिल खेल है। जो लड़ता है वही जानता है। उन्होंने कहा कि उन्हें छोटे कद के पहलवान के रूप में जाना जाता था लेकिन वह अपने दांवपेंच से विरोधी पहलवान को गिरा लिया करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सभी खिलाड़ियों को भविष्य में और भी शानदार प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी सरकार खेल और खिलाड़ियों को सदैव प्रोत्साहित करती रहेगी।

इससे पहले लंदन ओलंपिक में पदक विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल, एमसी मैरीकॉम, रेसलर सुशील कुमार, योगेश्वर दत्त, निशानेबाज गगन नारंग और विजय कुमार सहित डीआरडीओ की वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. टेसी थॉमस, ऊर्जा एवं संसाधन संस्थान के महानिदेशक पद्मविभूषण डॉ. आरके पचौरी, पद्मविभूषण डॉ. श्यामा चोना को डीलिट की मानद उपाधि प्रदान की गई। साथ ही नौ विद्यार्थियों को कुलपति स्वर्ण और रजत पदक से नवाजा। समारोह में कुल 715 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गई।


मेरा क्षेत्र राजनीति नहीं बल्कि खेल
मेरा क्षेत्र राजनीति नहीं बल्कि खेल है। इसी में आगे बढ़ना है। मेरे पिता मुझे डॉक्टर बनाना चाहते थे। जब में 12वीं में थी तो मेरा चयन पहली बार ओलंपिक के लिए हुआ। मेरे पापा ने अपना सपना त्यागते हुए कहा तुम अपने सपने पूरे करो और खेल कैरियर में आगे बढ़ो। आज डीलिट की उपाधि पाकर मैं अपने पापा के सपने को पूरा कर रही हूं।’ ------- साइना नेहवाल, बैडमिंटन खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed