फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   mulayam gave new definition of riots.

मुलायम ने दी दंगों की नई परिभाषा

Fri, 15 Aug 2014 07:17 AM IST
Updated Fri, 15 Aug 2014 07:17 AM IST
विज्ञापन
mulayam gave new definition of riots.

संसद में सांप्रदायिक हिंसा पर चर्चा के दौरान तीखी नोकझोंक के बीच सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने उत्तर प्रदेश के हालिया सांप्रदायिक दंगों को दो वर्गों का संघर्ष करार दिया और कहा कि भाजपा लाख कोशिश कर ले, मगर वह देश को दंगों की आग में नहीं झोंक सकती।

विज्ञापन


चर्चा के दौरान मुलायम और भाजपा सदस्यों में तीखी नोकझोंक हुई। यह तकरार तब और बढ़ गई जब सपा प्रमुख ने भाजपा के योगी आदित्यनाथ पर पंचकोसी परिक्रमा के बहाने दंगे की साजिश रचने का आरोप लगाया।

विज्ञापन


भाजपा सदस्यों के जबरदस्त विरोध और टोकाटाकी के बीच मुलायम ने कहा कि चाहे मुजफ्फरनगर का मामला हो या फिर सहारनपुर का, सभी जगहों पर दो धर्मों के बीच नहीं बल्कि दो वर्गों के बीच हिंसा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान-मुसलमान का नया नारा

mulayam gave new definition of riots.
आम चुनाव में करारी शिकस्त झेलने के बाद सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने लोकसभा में किसान-मुसलमान का नया नारा दिया। चर्चा के दौरान मुलायम ने कहा कि देश के विकास में किसान और मुसलमान का योगदान सबसे ज्यादा है।

चर्चा के दौरान मुलायम के आक्रामक तेवरों और भाषा पर सदन में तीखी नोकझोंक भी हुई। भाजपा ने उन पर असंसदीय भाषा बोलने का आरोप लगाया और कहा कि चुनाव में हारने के बाद भी मुलायम तुष्टिकरण से बाज नहीं आ रहे।

पार्टी ने उन्हें किसान-मुसलमान के बदले इंसान की बात करने की नसीहत दी। बीते बुधवार को शुरू हुई इस चर्चा का गृह मंत्री राजनाथ सिंह बीमार होने के कारण जवाब नहीं दे पाए।

जरूरी कदम उठाएगी केंद्र सरकार

mulayam gave new definition of riots.

उनकी जगह गृह राज्य मंत्री किरेण रिजिजु ने चर्चा का जवाब देते हुए आश्वस्त किया कि सरकार सांप्रदायिक दंगों से निपटने के लिए सभी जरूरी कदम उठाएगी।

भाजपा पर देश का सांप्रदायिक माहौल खराब करने का आरोप लगाते हुए सपा प्रमुख ने कहा कि इस देश के विकास में किसानों और मुसलमानों का योगदान सबसे ज्यादा है।

भाजपा नेता मुसलमानों की बनाई साड़ी और कारपेट से तो प्रेम करते हैं, मगर इन्हें बनाने वालों से नफरत करते हैं।

मुलायम ने भाजपा को विधानसभा चुनाव में निपटने की चुनौती दी और कहा कि वह यह न भूले कि सपा के वोट बैंक में महज एक फीसदी की कमी आई है। उन्होंने कहा कि जनता ने अब भाजपा को कसौटी पर कसना शुरू कर दिया है।

'नेताजी बाज नहीं आ रहे'

mulayam gave new definition of riots.

इसलिए लोकसभा चुनाव में बड़ी जीत हासिल करने वाली भाजपा उत्तराखंड में हुए उपचुनाव में चारों खाने चित हो गई। चर्चा में हिस्सा लेते हुए भाजपा के कीर्ति आजाद ने मुलायम पर जवाबी हमला बोला।

उन्होंने कहा कि शर्मनाक हार के बाद भी नेताजी तुष्टिकरण की नीति से बाज नहीं आ रहे। उन्होंने मुलायम को मुसलमान और किसान के बदले इंसान की बात करने की नसीहत दी।

आजाद ने भी सपा पर सांप्रदायिक हिंसा भड़काने का आरोप लगाया और कहा कि मुजफ्फरनगर दंगे में राज्य के एक मंत्री की भूमिका की जानकारी सबको है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed