फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   mulayam desire to be pm

मुलायम ने फिर जताई पीएम बनने की इच्छा

Tue, 16 Jul 2013 01:00 AM IST
एजेंसी
एजेंसी Updated Tue, 16 Jul 2013 01:00 AM IST
विज्ञापन
mulayam desire to be pm

आगामी लोकसभा चुनावों में तीसरे मोर्चे की सरकार बनने की भविष्यवाणी करने वाले सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने अप्रत्यक्ष रूप से फिर प्रधानमंत्री बनने की इच्छा जाहिर की है।

विज्ञापन


हालांकि उन्होंने कहा कि वह पीएम बनने की रेस में नहीं हैं, लेकिन उन्होंने इस तरह के प्रस्ताव को स्वीकार करने से भी इंकार नहीं किया। मुलायम ने तृणमूल कांग्रेस, टीडीपी और जदयू के साथ सपा के जुड़ने से तीसरे मोर्चे के गठन की अपेक्षा की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह पहले भी इन पार्टियों के साथ काम कर चुके हैं।

सपा प्रमुख ने एक टीवी इंटरव्यू के दौरान कहा, ‘अगले चुनावों में न तो कांग्रेस को और न ही भाजपा को बहुमत मिलेगा। तीसरे मोर्चे में जुड़ने वाले दलों में समाजवादी पार्टी सबसे बड़ी होगी।’
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि नेताजी ने साफ किया कि अगर तीसरे मोर्चे की सरकार बनती है तो वह प्रधानमंत्री पद के लिए दावेदारी पेश नहीं करेंगे, लेकिन साथ ही उन्होंने संकेत दिए कि पहले भी ऐसा हुआ है, जब कोई एक ऐसा नेता प्रधानमंत्री बना है, जिसकी कोई चर्चा ही नहीं थी।

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए मुलायम ने कहा कि सिर्फ मीडिया ही उनके नाम की हवा बना रहा है। जब उनसे पूछा गया कि क्या अगला चुनाव मोदी बनाम राहुल होगा, तो उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश चुनावों को भी राहुल बनाम अखिलेश का नाम दिया गया था।

मुलायम ने कहा, ‘मोदी को यह बताना चाहिए कि आखिर उन्होंने क्या हासिल किया है। मोदी मॉडल क्या है? गुजरात के विकास के पीछे रिलायंस का हाथ है।’

कांग्रेस पर भी कड़ा प्रहार करते हुए सपा प्रमुख ने कहा कि वह हमेशा उनके लिए परेशानी खड़ी करती है। उन्होंने यह भी कहा कि एनसीपी प्रमुख शरद पवार के प्रधानमंत्री पद की इच्छा जताने में कुछ भी गलत नहीं है। हम यहां राजनीति करने आए हैं। हम संत या संन्यासी नहीं हैं।


मुलायम ने भाजपा नेता लाल कृष्ण आडवाणी की तारीफ करते हुए कहा कि क्या वह देश के नेता नहीं हैं। मोदी के यूपी से चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने यह एक काल्पनिक सवाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed