फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   mulayam became narendra modi of up, says ajit

'उत्तर प्रदेश के मोदी बन गए हैं मुलायम'

Fri, 13 Sep 2013 03:31 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 13 Sep 2013 03:31 PM IST
विज्ञापन
mulayam became narendra modi of up, says ajit

मुजफ्फरनगर दंगे रोकने में उत्तर प्रदेश सरकार की नाकामी पर राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष अजीत सिंह ने सपा सरकार को जमकर कोसा है।

विज्ञापन


अजीत सिंह ने मुलायम सिंह यादव की गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी से तुलना की और उन्हें दंगों रोकने में नाकाम करार दिया।

अजित सिंह को बृहस्पतिवार को बागपत जाते हुए रोक दिया गया था। उन्होंने कहा कि सरकार दंगे रोकने में नाकाम हुई है। अगर सही कदम उठाए जाते इसे रोका जा सकता था। उन्होंने कहा कि मुलायम उत्तर प्रदेश के मोदी बन गए हैं।
विज्ञापन


मोदी ने भी गुजरात में यही किया कि कोई कार्रवाई नहीं होने दी थी। उन्होंने पुलिस को काम करने से रोका और यही यूपी में भी हुआ।

उन्होंने कहा कि उन्हें दंगों की साजिश की बू आ रही है। आखिर ऐसे समय में कोई लापरवाह कैसे हो सकता है। दोनों ओर से चार पांच महापंचायतें हुईं और भड़काऊ भाषण भी दिए गए। सरकार को इसके बारे में जानकारी थी पर कुछ नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अजीत सिंह के बेटे और पार्टी सांसद जयंत चौधरी ने भी सपा को लताड़ा और बुधवार को हुई सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक की आलोचना की।

जयंत ने कहा कि सपा और बसपा दोनों मिले हुए हैं। पर जो कुछ हुआ वह सपा के फायदे में नहीं था। इससे उसका नुकसान हुआ है। लोग सपा से नाराज है। यहां तक मुसलिम संगठन भी राज्य सरकार की आलोचना कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि फिर सपा ने पांच सितारा होटल में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक और जब लोग शोक मना रहे थ तो वे राजनीतिक बात कर रहे थे।


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed