{"_id":"792fd6c6-8faf-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"mulayam-angry-in-lok-sabha-over-beni-prasad-verma-remarks","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा में बेनी प्रसाद पर बिफरे मुलायम","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
लोकसभा में बेनी प्रसाद पर बिफरे मुलायम
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 18 Mar 2013 03:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा में सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा के विवादास्पद बयान पर कड़ा ऐतराज जताया। कथित रूप से बेनी प्रसाद ने गोंडा में मुलायम के लिए लुटेरा, बेईमान और आतंकियों से रिश्ते जैसे शब्द का इस्तेमाल किया था।
विज्ञापन
सदन में मुलायम सिंह और अन्य सपा सांसदों ने बेनी प्रसाद वर्मा से माफी मांगने को कहा, लेकिन बेनी ने माफी मांगने से इनकार कर दिया।
बेनी ने कहा, 'जब मैंने ऐसा बयान दिया ही नहीं तो फिर माफी मांगने का सवाल ही नहीं उठता। क्या सबूत है कि मैंने ऐसा बयान दिया है। वैसे भी आतंकवाद को किसी धर्म से नहीं जोड़ा जाना चाहिए।'
विज्ञापन
इस मसले पर दोनों नेताओं के बीच तीखी नोंकझोंक हुई। यहां तक कि सपा सांसदों ने बेनी प्रसाद वर्मा को कैबिनेट से बाहर करने की मांग की।
सपा सांसदों की हंगामे की वजह लोकसभा की कार्यवाही करीब दो घंटे तक स्थगित रही। सपा सांसद शैलेंद्र कुमार ने कहा कि बेनी प्रसाद वर्मा को तत्काल अपने बयान पर माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन