{"_id":"5cdc5bed045445342f6dff0d53ee7a4b","slug":"mulayam-again-stuck-in-cbi-prob","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुलायम के परिवार पर फिर जांच की आंच","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मुलायम के परिवार पर फिर जांच की आंच
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 10 Oct 2013 07:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आय से अधिक संपत्ति के मामले में सीबीआई से क्लीन चिट पा चुके सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव का परिवार अब एक नई जांच के दायरे में आ सकता है।
विज्ञापन
सीबीआई ने आयकर विभाग से कहा है कि वह मुलायम की पत्नी साधना की उन बेनामी संपत्तियों की जांच करे, जो उन्होंनेअपने बेटे प्रतीक यादव के नाम पर बनाई हैं।
सीबीआई के सूत्रों ने कहा कि जांच एजेंसी ने आयकर विभाग को लिखे पत्र में लखनऊ में स्थित कम से कम चार संपत्तियों का जिक्र किया है। इनकी कीमत करोड़ों में आंकी गई है।
विज्ञापन
हालांकि सीबीआई मुलायम, उनके बेटों अखिलेश और प्रतीक के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले को बंद कर चुकी है। सूत्रों का कहना है कि एजेंसी ने अपने पत्र में सपा सुप्रीमो की पत्नी साधना द्वारा अपने बेटे प्रतीक के नाम पर खरीदी गईं बेनामी संपत्तियों का विस्तार से जिक्र किया है।
विज्ञापन
ये संपत्तियां प्रतीक की नाबालिग उम्र के दौरान खरीदी गईं। इन संपत्तियों में आयकर मामला भी शामिल हो सकता है। यह
मामला मुलायम के खिलाफ जांच के दौरान सामने आया।
आवश्यक कार्रवाई के लिए जानकारी आयकर विभाग को दी गई है। सीबीआई सपा सुप्रीमो और उनके परिवार के खिलाफ पहले ही सुबूतों के अभाव में आय से अधिक संपत्ति मामले की पीई बंद कर चुकी है।
जांच एजेंसी ने 2007 में मुलायम, अखिलेश, डिंपल और प्रतीक के खिलाफ पीई दर्ज की थी। यह पीई विश्वनाथ चतुर्वेदी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के चलते दर्ज हुई थी।