अपने कर्मचारियों से 250 गुना अधिक वेतन लेते हैं मुकेश अंबानी
अरबपति उद्योगपति और भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी भले ही पिछले सात सालों से अपने वेतन में कोई बढ़ोतरी न की हो लेकिन उनका मौजूदा वेतन रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के कर्मचारियों के औसत वेतन से 250 गुना अधिक है।
हालांकि आईटीसी लिमिटेड के कार्यकारी अध्यक्ष वाईसी देवेश्वर अपने कर्मचारियों के औसत वेतन से 439 गुना अधिक वेतन लेते हैं। वित्तीय वर्ष 2014-15 में विप्रो के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर अजीम प्रेमजी के संबंध में यह अनुपात काफी कम 89 गुना है। एचडीएफसी के चेयरमैन दीपक पारेख का वेतन कर्मचारियों के औसत वेतन का सिर्फ 19 गुना है।
एचडीएफसी बैंक के प्रबंध निदेशक आदित्य पुरी बैंक कर्मियों के औसत वेतन के 117 गुना और आईसीआईसीआई की चंदा कोचर का वेतन 97 गुना अधिक है।
एक्सिस बैंक की प्रबंध निदेशक और सीईओ शिखा शर्मा बैंक कर्मचारियों के औसत वेतन से 74 गुना अधिक वेतन लेती हैं। आईटी कंपनी इंफोसिस के सीईओ विशाल सिक्का का वेतन भी औसत कर्मचारी वेतन से 116 गुना अधिक है।
किसका कितना वेतन
नए कंपनी एक्ट और सेबी के नए कॉर्पोरेट गवर्नेंस कोड के लागू होने के बाद से पहली बार शेयर बाजार में सूचीबद्घ कंपनियों ने शीर्ष प्रबंधन अधिकारियों के वेतन में बढ़ोतरी और कर्मचारियों का औसत वेतन की जानकारी देनी शुरू की है। कई कंपनियां अभी अपनी जानकारी का विवरण देने की प्रक्रिया में जुटी हुई हैं।
व्यवसायी कंपनी वेतन (सलाना) बढ़ोतरी कमी
मुकेश अंबानी आरआईएल 15 करोड़ -
वाईसी देवेश्वर आईटीसी 15 करोड़ 24 प्रतिशत
अजीम प्रेमजी विप्रो 4.78 करोड़ 53 प्रतिशत