फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   mukesh ambani is richest person of india in forbes

भारतीय रईसों की सूची जारी, किसके पास है कितनी दौलत?

Thu, 24 Sep 2015 04:12 PM IST
Updated Thu, 24 Sep 2015 04:12 PM IST
विज्ञापन
mukesh ambani is richest person of india in forbes

रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी ने फोर्ब्स की भारतीय रईसों की सूची में लगातार नौवें साल अपना दबदबा बरकरार रखा है। वह 18.9 अरब डॉलर के साथ भारत के सबसे अमीर व्यक्ति आंके गए हैं, हालांकि उनकी संपत्ति में एक साल में 4.7 अरब डॉलर की कमी आई है।

विज्ञापन


वहीं सन फार्मा के दिलीप सांघवी अंबानी के काफी करीब पहुंच गए हैं। लिस्ट में उन्हें दूसरा स्थान मिला है। बुधवार की रात फोर्ब्स मैगजीन की आरे से जारी की गई भारत के 100 सबसे अमीर लोगों की सूची के मुताबिक मुकेश अंबानी के बाद सन फार्मा के दिलीप सांघवी दूसरे सबसे अमीर भारतीय हैं, जिनकी संपत्ति की कीमत 18 अरब डॉलर डॉलर आंकी गई है।
विज्ञापन


वहीं विप्रो के अजीम प्रेमजी ने तीसरा स्थान बरकरार रखा है, उनकी संपत्ति की कीमत 15.9 अरब डॉलर आंकी गई है।

पहली बार फ्लिपकार्ट के बंसल

mukesh ambani is richest person of india in forbes

अगर भारत के 100 अमीरों की संपत्ति की कीमत का सामूहिक आकलन किया जाए तो 345 अरब डॉलर होती है, जो 2014 में 346 अरब डॉलर थी।

मैगजीन के मुताबिक, इस साल भारतीय अर्थव्यवस्था के सात फीसदी की रफ्तार से विकास करने की उम्मीद है, लेकिन शेयर बाजार में गिरावट के कारण उसके रईसों की संपत्ति में गिरावट का रुझान है।

फ्लिपकार्ट के सह संस्थापक सचिन और बिन्नी बंसल को भी फोर्ब्स की लिस्ट में जगह मिली है। इन दोनों ने 86वें स्थान के साथ शुरुआत की, इन दोनों की संपत्ति 1.3-1.3 अरब डॉलर आंकी गई है।  सचिन और बिन्नी दोनों चंडीगढ़ के रहने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed