फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   mukesh ambani in forbes richest person list.

मुकेश अंबानी सबसे रईस, जानिए उनकी दौलत

Tue, 03 Mar 2015 12:03 PM IST
Updated Tue, 03 Mar 2015 12:03 PM IST
विज्ञापन
mukesh ambani in forbes richest person list.

फोर्ब्स पत्रिका ने इस साल के लिए विश्व के सबसे धनी व्यक्तियों की सूची जारी कर दी है जिसमें सबसे ऊपरी पायदन पर हैं माइक्रोसोफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स। इस साल फिर उन्होंने मैक्सिको के व्यवसायी कार्लोस स्लिम को पछाड़ा है।

विज्ञापन


गेट्स की कुल संपत्ति पिछले एक साल में तीन अरब डॉलर बढ़कर 13 फरवरी तक 79 अरब डॉलर हो गई है। इसके साथ ही गेट्स पिछले 21 साल में 16 बार इस सूची में पहले नबंर पर आ चुके हैं।
विज्ञापन


अमेरिकी निवेशक वॉरेन बफेट ने फैशन स्टोर जारा के संस्थापक अमानशियो ओर्टेगा को चौथे नंबर पर धकेलते हुए तीसरे पायदान पर अपनी जगह बनाई। बफेट के पास 72.7 अरब डॉलर की कुल संपत्ति है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत में मुकेश अंबानी का दबदबा

mukesh ambani in forbes richest person list.

भारत के जाने-माने उद्योगपति मुकेश अंबानी सूची में 39वें स्थान पर हैं। अंबानी के पास 21 अरब डॉलर की कुल संपत्ति है। वहीं नौ अरब डॉलर की कुल  संपत्ति के साथ कुमार बिरला 142वें स्थान पर हैं।

सूची में एक बार फिर अमेरिकी टेक्नोलॉजी कंपनियों के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारियों का ही दबदबा रहा। सूची में टॉप 20 में से छह धनी व्यक्ति तकनीकी कंपनियों से हैं।

अमीरों की टॉप 10 लिस्ट में एक ही महिला हैं। ये हैं वॉलमार्ट की मालिक क्रिस्टी वॉल्टन जो जॉन वॉल्टन की वारिस होने के नाते उनकी मौत के बाद वॉलमार्ट रिटेल चेन की मालिक बनीं।

क्रिस्टी के पास 41.7 अरब डॉलर की कुल संपत्ति है। पिछले छह वर्षों में वह पांच बार इस सूची में रह चुकी हैं।

फेसबुक के संस्थापक जकरबर्ग आगे

mukesh ambani in forbes richest person list.

फोर्ब्स की सूची में फेसबुक के संस्थापक मार्क जकरबर्ग 16वें स्थान पर रहे जबकि गूगल के लैरी पेज और सर्गइ ब्रिन 19वें और 20वें स्थान पर रहे।

जकरबर्ग के पास 33.4 अरब डॉलर की कुल संपत्ति है जबकि लैरी पेज और सर्गइ ब्रिन के पास 29.7 अरब और 29.2 अरब डॉलर की संपत्ति है।

22.7 अरब डॉलर कुल संपत्ति ले कर अलीबाबा ई-कामर्स वेबसाइट के संस्थापक और कार्यकारी अध्यक्ष जैक मा ने 33वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

चीन के ही रियल इस्टेट व्यवसायी वांग जिआंलिन 29वें स्थान पर रहे और इनके पास 24.2 अरब डॉलर की संपत्ति है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed