फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   mukesh ambani for pm post, says shareholders

मुकेश अंबानी भी प्रधानमंत्री की दौड़ में!

Fri, 07 Jun 2013 01:14 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 07 Jun 2013 01:14 PM IST
विज्ञापन
mukesh ambani for pm post, says shareholders

रिलायंस की सालाना आम बैठक गुरुवार को हुई, तो एजेंडे में हर बार की तरह कई गंभीर मामले थे।

विज्ञापन


चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कंपनी के अलग-अलग कारोबारों में अगले तीन साल के लिए 1.5 लाख करोड़ रुपए निवेश करने का एलान किया। लेकिन इस बैठक में सब कुछ गंभीर और बोरिंग नहीं था।

यहां मौजूद निवेशकों और शेयरहोल्डरों ने हर बार की तरह इस बार भी माहौल को हल्का बनाने वाली कई टिप्पणियां कीं, जिससे खूब ठहाके गूंजे। कुछ ऐसे दिलचस्प बयानों ने बैठक में समां बांध दिया। कुछ लोगों ने उन्हें पीएम बनाने की ठान ली।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

3 सालों में 1.5 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस


ऐसे एक निवेशक ने मुकेश से कहा, 'सर, आप कंपनी के फाइनेंस इतना अच्छी तरह संभालते हैं, तो देश को क्यों नहीं संभालते?'

रिलायंस की तरह उसके निवेशक भी अलग अंदाज रखते हैं। एजीएम में शेरो-शायरी का माहौल भी बना। एक जनाब ने कहा, 'सोने के टुकड़े लाख कर दो, भाव कम नहीं होता, शेयर प्राइस कितना भी गिरे, रिलायंस का ठाठ कम नहीं होता।' हालांकि, यहां पहुंचे सभी निवेशक खुश नहीं थे, लेकिन उनकी उदासी की वजह कुछ अलग थी।

एक शेयरहोल्डर ने मुकेश से शिकायत की, 'सर, हम यहां सुबह से बैठे हैं और अगली बार से हमें कुछ नाश्ता दीजिए। कम से कम वड़ा-पाव ही।'

इसके अलावा शेयरहोल्डर ने नीता अंबानी को मुंबई इंडियंस की आईपीएल जीत पर बधाई दी और मुकेश को कंपनी बोर्ड में कम से कम एक महिला को शामिल करने का आग्रह भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed