फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Mufti has invited Sonia Gandhi for Iftar party

मुफ्ती ने सोनिया गांधी को दिया इफ्तार पार्टी का न्योता

Sun, 12 Jul 2015 07:56 AM IST
Updated Sun, 12 Jul 2015 07:56 AM IST
विज्ञापन
Mufti has invited Sonia Gandhi for Iftar party

जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने भले ही सरकार गठन के वक्त कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का प्रस्ताव ठुकरा दिया हो लेकिन वह सियासी रिश्ते बनाए रखना चाहते हैं।

विज्ञापन


दिल्ली में इफ्तार पार्टी दे रहे मुफ्ती ने सोनिया को भी न्योता दिया है। इस पार्टी में उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह तो शिरकत करेंगे लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेश दौरे पर रहने के कारण
विज्ञापन


शामिल नहीं हो पाएंगे। मुफ्ती ने कश्मीर के विकास को गति देने के लिए कई अहम नौकरशाहों को भी आमंत्रित किया है। नई दिल्ली के एक पांच सितारा होटल में रविवार को होने वाली इस इफ्तार पार्टी में मोदी मंत्रिमंडल के तमाम मंत्री शिरकत करेंगे। कांग्रेस के कई दिग्गजों ने भी न्योता कबूल किया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी इसमें मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सियासी रिश्ते बनाए रखना चाहते हैं मुफ्ती

Mufti has invited Sonia Gandhi for Iftar party

मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद शांतिपूर्ण और भारी मतदान के लिए पाकिस्तान, आतंकवादियों और अलगाववादियों को श्रेय देने के कारण मुफ्ती की देश भर में आलोचना हुई थी।

बाद में अलगाववादी मसर्रत आलम की रिहाई ने आलोचना के लिए पुख्ता आधार मुहैया कराया। मुफ्ती अब यह आभास दिला रहे हैं कि वह देश की मुख्यधारा की सियासत में अहम भूमिका अदा करना चाहते हैं।

मुफ्ती की पार्टी में एक ओर कट्टरवादी आल इंडिया मजलिस-ए- इत्तेहादुल मुसलमीन के अध्यक्ष सांसद असदुद्दीन ओवैसी दिखेगे तो दूसरी ओर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रवक्ता रहे भाजपा महासचिव राम माधव भी शामिल होंगे।

कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद और राजीव शुक्ला, राकांपा के तारिक अनवर और माकपा के सीताराम येचुरी भी इसमें शिरकत करने वाले हैं।

पीएम मोदी के अधिकांश मंत्री व बड़े विपक्षी नेता करेंगे शिरकत

Mufti has invited Sonia Gandhi for Iftar party

मोदी के मंत्रियों में अरुण जेटली, राम विलास पासवान, नितिन गडकरी, पीयूष गोयल, रविशंकर प्रसाद और महेश शर्मा इसमें शिरकत करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के दिल्ली से बाहर रहने के कारण पार्टी में शामिल संभावना नहीं है।

सेना प्रमुख दलबीर सिंह सुहाग को भी न्योता दिया गया है। वित्त मंत्रालय के एक्सपेंडीचर सचिव रतन पी वाटल, गृह सचिल एल सी गोयल, गृह मंत्रालय में जम्मू कश्मीर सेल में संयुक्त सचिव रंजीत पुहनानी, आईएएस के विजय राघवन, वृंदा स्वरूप और वंदना कुमारी जेना भी इफ्तार पार्टी में शामिल हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed