{"_id":"88249f84-3d81-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"mtu-defers-semester-exams","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमटीयू की सेमेस्टर परीक्षाएं टलीं","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
एमटीयू की सेमेस्टर परीक्षाएं टलीं
नोएडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Dec 2012 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महामाया टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एमटीयू) के सत्र 2012-13 के पहले, तीसरे और पांचवें सेमेस्टर की परीक्षाएं टाल दी गई हैं। पहले साल के छात्रों के नामांकन न होने के कारण विवि की परीक्षा समिति ने सोमवार को यह फैसला लिया। 10 दिसंबर से शुरू होने वाली ये परीक्षाएं अब 15 दिन बाद होंगी। इस फैसले से पहले सेमेस्टर के लगभग 76 हजार और तीसरे व पांचवें सेमेस्टर के लगभग 96 हजार छात्र प्रभावित होंगे। साथ ही विवि का पूरा एकेडमिक कैलेंडर पिछड़ जाएगा।
विवि की परीक्षा समिति की सोमवार को हुई बैठक में इंजीनियरिंग व प्रबंधन समेत सभी पाठ्यक्रमों के पहले साल के छात्रों के नामांकन नए सिरे से कराने का फैसला लिया गया। यह प्रक्रिया वक्त पर पूरी न हो पाने के कारण ही विवि को परीक्षाएं पीछे हटानी पड़ी हैं। अब ये परीक्षाएं 26 दिसंबर के बाद शुरू हो पाएंगी। इससे विवि के एकेडमिक कैलेंडर का पूरा कार्यक्रम बदल जाएगा। सत्र 18 से 20 दिन पिछड़ जाएगा, जिसे पटरी पर लाना चुनौती होगा। कॉलेजों पर अतिरिक्त कक्षाओं का दबाव बनेगा। दूसरी ओर, परीक्षा समिति ने बीटेक सत्र 2011-12 के पहले साल में फेल होकर कैरीओवर पेपर के आधार पर दूसरे साल में प्रवेश पाने वाले छात्रों की परीक्षाएं मई-जून 2013 में कराने का निर्णय लिया है।