{"_id":"f6ef7b90-a6aa-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"mp-traveling-in-ladies-coach","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती ट्रेन से अभिवादन, लेडीज कोच में घुसे सांसद","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
चलती ट्रेन से अभिवादन, लेडीज कोच में घुसे सांसद
ठाणे/एजेंसी
Updated Tue, 16 Apr 2013 09:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन के लेडीज कोच में सफर करने पर पुरुषों के लिए भले ही पाबंदी हो, मगर महाराष्ट्र के एक सांसद को रेलवे के इन नियमों से कतई फर्क नहीं पड़ता।
विज्ञापन
मंगलवार को दहानू-चर्चगेट उपनगरीय इलाके में ट्रेन की लोकल सेवा शुरू किए जाने को अपनी उपलब्धि बताने वाले पालघर से सांसद बलिराम जाधव ने मंगलवार को खुद ही रेल नियमों की अनदेखी कर दी।
विज्ञापन
उन्होंने न सिर्फ चलती ट्रेन के पायदान पर खडे़ होकर अपने समर्थकों का अभिवादन किया, बल्कि इस दौरान दहानू स्टेशन से लेडीज कोच में सफर भी किया।
जबकि कुछ ही समय पहले रेल मंत्री पवन कुमार बंसल और राज्य के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने इस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।