फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   mp resign protesting making of telengana

अलग तेलंगाना के विरोध में सांसद जगन रेड्डी का इस्तीफा

Sun, 11 Aug 2013 03:59 AM IST
हैदराबाद/ब्यूरो
हैदराबाद/ब्यूरो Updated Sun, 11 Aug 2013 03:59 AM IST
विज्ञापन
mp resign protesting making of telengana

आंध्र प्रदेश में अलग तेलंगाना राज्य के विरोध में कड़प्पा सांसद और वाईएसआर कांग्रेस अध्यक्ष जगनमोहन रेड्डी ने शनिवार को सांसद पद से इस्तीफा दे दिया।

विज्ञापन


जगन के साथ ही उनकी माता और विधायक वाई एस विजया ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया। जगन ने आंध्र के बंटवारे के प्रस्ताव को कांग्रेस का एकतरफा और अहंकारी कदम बताया।
विज्ञापन


हालांकि आंध्र के बंटवारे पर उन्होंने अपनी पार्टी वाईएसआर कांग्रेस के रुख को साफ नहीं किया।

पार्टी सांसद मेकपति राजमोहन रेड्डी ने बताया कि जगन और उनकी माता विजया ने खुले पत्र के जरिये अपने इस्तीफे की घोषणा की।

रेड्डी ने बताया कि जगन मोहन ने हैदाराबाद की चंचलगुड़ा जेल अधिकारियों के जरिये अपना इस्तीफा भिजवाया।

उनके मुताबिक संबंधित सदनों के सभापतियों को फैक्स और डाक के जरिए इस्तीफे भेज दिया गया है।

इस्तीफे में जगन और विजया ने कांग्रेस पार्टी और तेलुगू देशम पार्टी की आलोचना करते हुए बंटवारे के लिए जिम्मेदार ठहराया।

उन्होंने बंटवारे के बाद प्रभावित हुए लोगों प्रति एकता भी जताते हुए कहा कि बिना वास्तविकता जाने आपके द्वारा किए गए इस बंटवारे ने राज्य को विषम परिस्थितियों में डाल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बंटवारे से प्रभावित हुए करोड़ों लोगों के प्रति एकता जताते हुए इस फैसले के विरोध में हम अपने पदों से इस्तीफा दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed