शाहरुख के घर के सामने अवैध रैंप, उठी तोड़ने की मांग
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान का बंगला 'मन्नत' एक बार फिर से चर्चा में आ गया है। 'मन्नत' के बाहर बने फुटपाथ को भाजपा की युवा सांसद पूनम महाजन ने मुंबई नगर निगम से तोड़वाने की मांग की है।
उत्तर मध्य मुंबई से भाजपा सांसद पूनम महाजन शाहरुख खान के बंगले के बाहर बने फुटपाथ को तोड़वाने के लिए वहां के नगर निगम को पत्र लिखा है। पत्र में महाजन ने लिखा है कि शाहरुख के घर के सामने जो लंबा-चौड़ा फुटपाथ है वह सड़क पर अतिक्रमण करके बनाया गया है जो गैरकानूनी है।
उन्होंने कहा कि सड़क पर हुए इस अतिक्रमण से यहां से निकले वाले वाहनों को दिक्कत होती है। इसलिए इसे तुरंत तोड़ दिया जाना चाहिए। खास बात है कि इससे पहले भी शाहरुख का ये बंगला विवादों में रह चुका है।
विवादों में रहा है यह बंगला
शाहरुख खान के बंगले 'मन्नत' को लेकर पहली बार विवाद नहीं हुआ बल्कि इससे पहले भी यहां के निवासी भी बंगले सामने बने फुटपाथ को लेकन नगर निगम से शिकायत कर चुके हैं।
बताते हैं कि निवासियों ने बीएमसी से इस फुटपाथ के बारे में कई बार शिकायत कर चुके हैं लेकिन अभी तक कार्यवाई नहीं हुई। निवासियों का आरोप है कि यह फुटपाथ खुद अभिनेता शाहरुख खान ने ही बनवाया है और इसमें वे अपनी वैनिटी वैन वगैरह खड़ी करते हैं।
लेकिन अब 'मन्नत' के बाहर फुटपाथ को तोड़ने की शिकायत करने वालों को अब भाजपा सांसद पूनम महाजन का साथ मिल गया है।