फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   mp in Australia took oath of gita

ऑस्ट्रेलिया की संसद में गीता पर हाथ रखकर ली शपथ

Wed, 13 May 2015 01:57 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 13 May 2015 01:57 PM IST
विज्ञापन
mp in Australia  took oath of gita

भारतीय मूल के डेनियल मुखी ने न्यू साउथ वेल्स की संसद में मंगलवार को गीता पर हाथ रख कर शपथ ली। इसी के साथ ही वह ऐसा करनें वाले ऑस्ट्रेलिया के पहले राजनेता बन गए।

विज्ञापन


32 -वर्षीय मुखी को लेबर पार्टी ने न्यू साउथ वेल्स के ऊपरी सदन में स्टीव वॉन की जगह चुना है। मुखी न्यू साउथ वेल्स के भारतीय पृष्ठभूमि के पहले नेता हैं।
विज्ञापन


मुखी ने कहा, ‘मेरे लिए यह बहुत सम्मान की बात है। मुझे इस बात की खुशी है कि मैं गीता पर हाथ कर निष्ठा की शपथ लेने वाला पहला ऑस्ट्रेलियाई राजनेता बन गया हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्व महसूस कर रहा हूं

mp in Australia  took oath of gita
मैं इस मुकाम तक केवल इसलिए पहुंच पाया क्योंकि ऑस्ट्रेलिया में बहुत खुला पन है। ऑस्ट्रेलिया मेरे माता-पिता जैसे लोगों के योगदान का स्वागत करता है।

मुखी ने कहा कि उनका बचपन सिडनी में बीता यह उनके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण समय था। उन्होंने कहा कि वे लोगों के प्रतिनिधि बन कर गर्व महसूस कर रहे हैं।

डेनियल मुखी के माता पिता 1973 में भारत के पंजाब से आकर ऑस्ट्रेलिया में बस गए थे। डेनियल मुखी का जन्म ब्लैकटाउन के उप नगर में हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed