फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   MP booked for using fake air tickets for travel claims, others under scrutiny

जेडीयू सांसद नकली एअर टिकट बिल देकर फंसे

Fri, 01 Nov 2013 04:34 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 01 Nov 2013 04:34 PM IST
विज्ञापन
MP booked for using fake air tickets for travel claims, others under scrutiny
बिहार के जनता दल यूनाइटेड से सांसद अनिल साहनी के नकली एअर टिकट और बोर्डिग पास के जरिए पैसे कमाने को लेकर सीबीआई ने आज संसद भवन में छापे मारे।
विज्ञापन


सांसद साहनी और अन्य आठ लोगों के खिलाफ एलटीसी घोटाले को लेकर जांच हो रही है। इसमें फ्री एअर टिकट कोटा के बदले इनलोगों ने नकली एअर टिकट बिल जमा कर पैसे लेने चाहे थे। यह पहला मौका है जब सीबीआई ने राज्य सभा सचिवालय में छापा मारा। हालांकि राज्य सभा के अधिकारियों ने मना कर दिया।

सभी सांसदों को हरेक साल 34 घरेलू फ्री एअर टिकट मिलता है, जिसका उपयोग वह अपने संसदीय क्षेत्र में जाने के लिए करते हैं।

साहनी के खिलाफ एफआईआर में सीबीआई ने आरोप लगाया है कि उन्होंने पोर्ट ब्लेयर के नकली बोर्डिंग पास के जरिए 1.35 लाख वसूलने चाहे। सीबीआई ने साहनी के दिल्ली और मुज्जफरपुर के घरों में भी छापे मारे।
विज्ञापन


इस एलटीसी घोटाले में सांसद के साथ एयर इंडिया के एक अधिकारी के अलावा कुछ टूअर ऑपरेटरों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज किया गया है। इनलोगों पर आरोप है कि उन्होंने ना केवल सांसद बल्कि कुछ सरकारी अधिकारियों को भी नकली एअर टिकट और बोर्डिंग पास जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed