फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   MP anurag thakur and manoj tiwari gave wishes to team india

VIDEO: सांसदों ने अलग अंदाज में दी धोनी को बधाई

Sat, 21 Mar 2015 08:06 AM IST
Updated Sat, 21 Mar 2015 08:06 AM IST
विज्ञापन
MP anurag thakur and manoj tiwari gave wishes to team india

टीम इंडिया के विश्व कप सेमीफाइनल में पहुंचते ही कई माननीय भी क्रिकेट की खुमारी में डूब गए। बांग्लादेश के खिलाफ जीत हासिल करने के एक दिन बाद शुक्रवार को कुछ सांसदों ने एक गाना शूट कर भारतीय टीम को समर्पित किया।

विज्ञापन


‘जीत के आने वाला धोनी है...धोनी है’ शीर्षक वाले एक गाने को फिल्म अभिनेता और सांसद मनोज तिवारी ने आवाज दी है। वीडियो में सांसद और बीसीसीआई के सचिव अनुराग ठाकुर ने जहां गाने में तिवारी का साथ दिया है।
विज्ञापन


वहीं एनसीपी की सांसद सुप्रिया सुले और भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी को भी गाने के बीच झूमते हुए देखा गया है। भारतीय टीम को समर्पित इस वीडियो का पता तब चला जब अनुराग ने इसे ट्विटर पर साझा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनोज-अनुराग की आवाज पर झूमती दिख रहीं सुप्रिया-लेखी

MP anurag thakur and manoj tiwari gave wishes to team india

खास बात यह है कि इस गाने को शूट करने के लिए इन सांसदों ने सेंट्रल हॉल को चुना है। वर्ल्ड कप का नशा देश के क्रिकेट प्रेमियों पर ही नहीं, बल्कि माननीयों के सिर भी चढ़ कर बोल रहा है।

इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बांग्लादेश पर मिली धमाकेदार जीत के एक दिन बाद जैसे ही ये सांसद सेंट्रल हॉल में जुटे, लगे हाथ एक गाना रिकॉर्ड करा डाला।

खास बात यह है कि शुक्रवार को संसद के दोनों सदनों में बिलों के मामले में मची आपाधापी और किसान के मुद्दे पर लंबी बहस के बीच दोपहर में सेंट्रल हॉल में आनन फानन गाना रिकॉर्ड करा लिया। इसके तत्काल बाद ठाकुर ने अपने ट्विटर पर साझा करते हुए लिखा ‘यह गाना सांसदों की ओर से टीम इंडिया को समर्पित है।’


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed