फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   movie made on professor

एएमयू के प्रोफेसर पर बनी फिल्म, ‘अलीगढ़ का गे-स्कैंडल’ चर्चा में

Wed, 10 Feb 2016 09:50 AM IST
Updated Wed, 10 Feb 2016 09:50 AM IST
विज्ञापन
movie made on professor

एएमयू के मॉर्डन इंडियन लैंग्वेज डिपार्टमेंट के प्रोफेसर डॉ.श्रीनिवासन रामचंद्र सिरास का नाम इस शहर के लिए नया नहीं। गे-स्कैंडल से चर्चाओं में आए सिरास की सुसाइड के बाद मुद्दे ने तूल पकड़ा था। मगर पारिवारिक पैरवी और साक्ष्यों के अभाव में मुकदमा दाखिल दफ्तर हो गया।

विज्ञापन


अब  प्रोफेसर सिरास और उनके चरित्र पर मनोज वाजपेयी अभिनीत फिल्म ‘अलीगढ़’ 26 फरवरी को रिलीज हो रही है। खास बात यह है कि फिल्म सोशल साइट्स से लेकर सेंसर बोर्ड तक प्रोफेसर सिरास की असल कहानी से ज्यादा चर्चित में है। फिल्म को लेकर लोग बेहद उत्सुक हैं।
विज्ञापन


6 माह का सिरास प्रकरण

नागपुर महाराष्ट्र के प्रोफेसर सिरास क्वार्सी इलाके की दुर्गाबाड़ी की गली नंबर दो निवासी अधिवक्ता सुभाष चंद्र कमल के मकान में किराए पर रहते थे। निलंबन के बाद वह घर की चारदीवारियों में  कैद रहने लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


7 अप्रैल की शाम दुर्गंध आने पर सिरास का शव उनके कमरे में बेड पर पड़ा मिला था।  पोस्टमार्टम के बाद उनका शव नागपुर से आए परिजनों के सुपुर्द कर दिया था।

ए सर्टिफिकेट मिलने से चर्चा में जोर

movie made on professor

इस घटना के 62वें दिन सिरास के भाई संजीव रामचंद्र ने धारा 306 के तहत मुकदमा दर्ज कराया। जिसमें अज्ञात लोगों पर उनके भाई डा. सिरास का उत्पीड़ित कर उन्हें आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का आरोप लगाया था।

बाद में मुकदमा एफआर हो गया। इस दौरान एक फोटो जर्नलिस्ट, दो रिक्शा चालक भी चर्चाओं में आए थे। एक रिक्शा चालक ने तो पुलिस उत्पीड़न से तंग आकर जान देने की कोशिश की थी।

गे-स्कैंडल के चलते अंतर्राष्ट्रीय पटल पर चर्चा बटोर चुकी फिल्म का ट्रेलर 1 फरवरी को जारी हो चुका है। यह ए सर्टिफिकेट मिलने से भी सुर्खियों में है।

लोग इसको लेकर बेहद उत्सुक हैं कि आखिर इसमें ऐसा क्या दिखाया गया है, जिसकी वजह से सेंसर बोर्ड से इसे ए सर्टिफिकेट मिला है। फिल्म 26 फरवरी को रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed