{"_id":"977923c2-54d5-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"movement-must-continue-for-delhi-gangrape-victim-justice-says-gambhir","type":"story","status":"publish","title_hn":"'दामिनी' के लिए जारी रहना चाहिए आंदोलनः गंभीर","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'दामिनी' के लिए जारी रहना चाहिए आंदोलनः गंभीर
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Wed, 02 Jan 2013 05:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने दिल्ली गैंगरेप की शिकार हुई युवती की मौत पर बेहद अफसोस जताया है। गंभीर का कहना है कि देश की बहादुर बेटी की आत्मा की शांति के लिए जनता को ऐसे जघन्य अपराध के खिलाफ संघर्ष जारी रखना चाहिए।
विज्ञापन
गंभीर ने ट्वीट किया कि मैं दिल्ली को शर्मशार करने वाली इस घटना की वजह से नए साल को नववर्ष नहीं कह पा रहा हूं। हालांकि मुझे थोड़ा संतोष है कि पीड़िता के इंसाफ के लिए अभी भी आम लोगों की आवाज बुलंद है। उसकी आत्मा को तभी शांति मिल सकती है जब हम शांत नहीं बैठे।
विज्ञापन
पाकिस्तान के खिलाफ पहले वनडे में मिली शिकस्त के बावजूद गंभीर को भरोसा है कि टीम इंडिया सीरीज में जरूर वापसी करेगी। उन्होंने कहा कि मैं दूसरे वनडे के लिए कोलकाता पहुंच चुका हूं। मुझे यह जगह पसंद आ रही है। यहां के लोग पसंद आ रहे हैं।
विज्ञापन