फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   movement against modi for jasodaben by gulabi gang

गुलाबी गैंग बोला, "जसोदा को इंसाफ दें मोदी वरना..."

Thu, 08 May 2014 08:41 AM IST
विकास सनाड्य/अमर उजाला, झांसी
विकास सनाड्य/अमर उजाला, झांसी Updated Thu, 08 May 2014 08:41 AM IST
विज्ञापन
movement against modi for jasodaben by gulabi gang

गुलाबी गैंग की कमांडर संपत पाल ने कहा कि गुलाबी गैंग भाजपा के प्रधानमंत्री पद के दावेदार नरेंद्र मोदी की पत्नी जसोदाबेन को न्याय दिलाएगा। इसके लिए 16 मई के बाद गैंग की सदस्याएं आंदोलन करेंगी। मोदी को जसोदाबेन को अपने साथ रखना होगा तथा उन्हें पत्नी के सभी हक देने होंगे।

विज्ञापन


यह बात उन्होंने बुधवार को ‘अमर उजाला’ से खास बातचीत में कही। संपत पाल ने कहा कि नरेंद्र मोदी हमेशा अपनी पत्नी से दूरी बनाए रहे। यहां तक कि पत्नी का नाम लेना भी उन्होंने गंवारा नहीं समझा। लेकिन, अब यह स्थिति ज्यादा दिनों तक नहीं रहने वाली है।
विज्ञापन


वहीं, दिग्विजय सिंह का बचाव करते हुए कहा कि विधिवत तरीके से शादी करना कोई गुनाह नहीं है। कांग्रेस नेता ने सार्वजनिक रूप से अपने संबंधों को स्वीकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'रामदेव साधु नहीं ढोंगी है'

movement against modi for jasodaben by gulabi gang

योग गुरु बाबा रामदेव पर हमला बोलते हुए संपत ने कहा कि वह साधु नहीं ढोंगी हैं। उन्होंने दलित समाज व महिलाओं का अपमान किया है। इसकी सजा उन्हें मिलनी चाहिए। दिल्ली में आंदोलन के दौरान वह महिला वेश में मैदान छोड़कर भागे थे। यह उनके चरित्र को दर्शाता है।

अभी हाल ही में प्रदर्शित माधुरी दीक्षित व जूही चावला अभिनीत फिल्म गुलाब गैंग के संबंध में संपत ने कहा कि यह फिल्म उनके जीवन से प्रेरित है। लेकिन, फिल्म के कई अंश ऐसे हैं, जो गुलाबी गैंग की विचारधारा से मेल नहीं खाते। इसके विरोध में उन्होंने अदालत का दरवाजा खटखटाया है।

संगठन में फूट की बात पर उन्होंने कहा कि गैंग मजबूत स्थिति में है और लगातार इसका विस्तार हो रहा है। संगठन के नाम पर भ्रष्ट आचरण करने वालों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed