फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Mount Everest shifted southwest due to Nepal earthquake

नेपाल भूकंप के बाद खिसका माउंट एवेरस्ट, जानिए कितना और कहां?

Tue, 16 Jun 2015 04:16 PM IST
Updated Tue, 16 Jun 2015 04:16 PM IST
विज्ञापन
 Mount Everest shifted southwest due to Nepal earthquake

दुनिया की सबसे बड़ी बर्फीली चोटी नेपाल में आए भीषण भूकंप से कांप गई है। इस बात का दावा एक नई रिपोर्ट में किया गया है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि माउंट एवरेस्ट नेपाल भूकंप के चलते करीब तीन सेटींमीटर दक्षिण पश्चिम की तरफ खिसक गया है। नेपाल में आए 7.8 तीव्रता के भूकंप के चलते ऐसा हुआ है।

विज्ञापन


इसके पहले पिछले एक दशक में माउंट एवरेस्ट पूर्वोत्तर की ओर 40 सेंटीमीटर तक घूम चुका था। पिछले 10 सालों में हर साल माउंट एवरेस्ट चार सेंटीमीटर पूर्वोत्तर की तरफ घूमा था। यही नहीं इसी समयावाधि में माउंट एवरेस्ट तीन सेंटीमीटर बढ़ गया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि नेपाल में आए भूकंप में माउंट एवरेस्ट पर भी भूस्खलन हुआ था। इस भूस्खलन में 18 लोगों की अपनी जान से हाथ धोना पड़ा था। साथ ही वहां पर लगे बेस कैंप पूरी तरह से बरबाद हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

8700 लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा

 Mount Everest shifted southwest due to Nepal earthquake

इस साल हुए नुकसान को देखते हुए नेपाल और चीन दोनों ही देशों ने इस बार माउंट एवरेस्ट पर होने वाली चढ़ाई को रोक दिया है। गौरतलब है कि नेपाल और चीन दोनों ही देशों को यह माउंट एवरेस्ट छूता है।

25 अप्रैल, 2015 को नेपाल में आए भूकंप में करीब 8700 लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा था। इस भूकंप में करीब 5 लाख परिवार प्रभावित हुए थे। नेपाल समेत पूर्वी भारत में इस भूकंप का असर देखने को मिला था। बिहार में भी कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी।

चाइना डेली के मुताबिक 7.3 तीव्रता से आए भूकंप का माउंट एवरेस्ट पर कोई असर नहीं पड़ा था। अध्ययन में पाया गया कि दोबारा आए भूकंप से माउंट एवरेस्ट पर कोई असर नहीं पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed