{"_id":"e42700da-cdc1-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"motorman-who-halted-train-before-collapsing-nominated-for-award","type":"story","status":"publish","title_hn":"हार्ट अटैक के बावजूद रोकी ट्रेनों की टक्कर","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
हार्ट अटैक के बावजूद रोकी ट्रेनों की टक्कर
चेन्नई
Updated Wed, 05 Jun 2013 02:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौत से जूझते हुए हजारों यात्रियों की जान बचाने वाले चेन्नई की उप नगरीय रेल सेवा के ड्राइवर एस मनोहर को रेलवे बोर्ड सम्मानित करेगा।
विज्ञापन
ड्राइवर मनोहर ने बहादुरी की अनूठी मिसाल पेश करते हुए जान की बाजी लगाकर हजारों यात्रियों की जान बचाई जिस कारण एक बड़ी दुर्घटना होने से बच गई।
ट्रेन ड्राइवर मनोहर 23 मई को जब अपने स्टेशन गुम्मीडपूंडी से ट्रेन लेकर चले ही थे कि उन्हें हार्ट अटैक आने लगा। इससे पहले कि मनोहर बेहाश होते उन्होंने ट्रेन को सफलता पूर्वक रोक दिया। यही नहीं मनोहर फ्लैशिंग लाइट जलाकर उसी ट्रैक पर सामने से आ रही ट्रेन को आगाह करने का भी काम कर दिया।
विज्ञापन
हालांकि मनोहर हार्ट अटैक से बच नहीं पाए और उसी दिन देर शाम उनकी मौत हो गई।
मनोहर की इस बहादुरी के बाद उसके साथी उसे हीरो मान रहे हैं। इसके लिए उनके साथियों और रेलवे के अन्य अधिकारियों ने कॉलोनी में एक बोर्ड भी लगाया है। इस बोर्ड पर मनोहर को एक हीरो बताते हुए सबने शुभकामना संदेश लिखा है।
विज्ञापन
दक्षिण रेलवे मनोहर की इस सूझबूझ के लिए सम्मानित करने का फैसला किया है। इसके अलावा दक्षिण रेलवे उस ड्राइवर (वी बालचंद्रन) को भी सम्मानित करेगा जिसने मनोहर के फ्लैशिंग लाइट संदेश को समझते हुए अपनी ट्रेन रोक दी।