Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   mothers in jayapur invite modi in daughters marriage.

हर बिटिया की शादी का पहला न्योता पीएम नरेंद्र मोदी को!

Thu, 27 Nov 2014 11:23 AM IST
Updated Thu, 27 Nov 2014 11:23 AM IST
विज्ञापन
mothers in jayapur invite modi in daughters marriage.

वाराणसी में जयापुर गांव की फुलरा देवी की बिटिया सीमा की शादी की बात चल रही है। सब कुछ सही रहा तो जल्द ही रिश्ता पक्का हो जाएगा। फुलरा देवी अगली लगन में अपनी बेटी की शादी कर देना चाहती हैं।

विज्ञापन


अब शादी की तारीख चाहे जब तय हो लेकिन फुलरा ने एक बात तो तय कर ली है कि बिटिया की शादी में भगवान को आमंत्रण पत्र चढ़ाने के बाद पहला न्योता वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजेंगी।
विज्ञापन


आराजीलाइन ब्लाक के जिस जयापुर गांव को सांसद की हैसियत से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोद लिया है, उस गांव के माता-पिता ने यह फैसला किया है। गांव वाले अपनी बिटिया की शादी का पहला न्योता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजेंगे। उनका कहना है कि नरेंद्र मोदी ने उनके गांव को गोद लिया है। ऐसे में वे इस गांव के अभिभावक समान हैं और शादी-विवाह में सबसे पहले अभिभावकों को ही याद किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

'मोदी गांव की बेटियों के पिता समान हैं'

mothers in jayapur invite modi in daughters marriage.

फुलरा देवी का कहना है कि मोदी जी ने इस गांव को गोद लिया है। अब वे हमारे घर के वरिष्ठ सदस्य जैसे हैं। ऐसे में उन्हें सबसे पहले निमंत्रण तो देना ही पड़ेगा। जयापुर की श्याम दुलारी की दो बेटियां हैं। उनके पति छोटेलाल बेटियों के लिए रिश्ता भी ढूंढ रहे हैं।

श्याम दुलारी को भी इंतजार है कि कब बेटी का रिश्ता तय हो और कब वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को न्योता भेजें। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री की वजह से धीरे-धीरे गांव की सूरत बदल रही है। कहती हैं कि अब वे हमारे सुख-दुख के साथी हैं। ऐसे में शादी में उन्हें बुलाना हमारा फर्ज है।

गांव की रेखा और लालती देवी का कहना है कि सात नवंबर को जिस दिन प्रधानमंत्री गांव पहुंचे थे, उसी दिन यहां की बेटियों ने उनसे पिता सरीखा रिश्ता गांठ लिया था। मंच पर मोदी को तिलक लगाने गई युवतियों ने उनसे ये कहा भी था कि वे इस गांव की बेटियों के पिता समान हैं। ऐसे में बेटियों की शादी में मोदी को न्योता देना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed