{"_id":"989e36a3acbf72e3178afb61944cf253","slug":"mother-tied-up-shackle-hindi-news-ss","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये कैसी बेटी, मां के पैरों में डाल दी बेड़ियां","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
ये कैसी बेटी, मां के पैरों में डाल दी बेड़ियां
ब्यूरो/अमर उजाला, बाह
Updated Wed, 27 Aug 2014 12:47 PM IST
विज्ञापन
उत्तरप्रदेश में आगरा जिले की बाह तहसील में फौजी पति की मौत के बाद बेटी की ससुराल पहुंची बुजुर्ग महिला से बेटी ने हर तरीके से ज्यादती की।
विज्ञापन
ये तस्वीर झकझोर कर रख देने वाली है। जैतपुर के नाहि का पुरा गांव के राम भगत फौज से रिटायर्ड होने के बाद पत्नी रामादेवी के साथ रह रहे थे।
तकरीबन चार साल पहले राम भगत की मौत हो गई। 75 वर्षीय रामा देवी का कोई सहारा नहीं था।
इसीलिए इकलौती बेटी गुड्डी उसे अपनी ससुराल बटेश्वर ले आई। गांव वाले बताते हैं कि तभी से मां के पैरों में जंजीर डालकर रखा जाता है।
सिर्फ पेंशन लेने के लिए उसकी जंजीर खोली जाती है और उसे बैंक ले जाया जाता है। राह चलते लोग उसकी ये तस्वीर देखकर हैरान रह जाते हैं।
पूछताछ करने पर गुड्डी और उसका पति रूप सिंह बताते हैं कि वह बार-बार घर से चली जाती हैं। बच्चों से मारपीट कर देती हैं। इसलिए उनको चारपाई के पास ऐसा करके रखा जाता है।
विज्ञापन