फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   mother throws newborn from third floor dies

जन्म के बाद बच्चे को मां ने तीसरी मंजिल से फेंका

Sat, 27 Oct 2012 03:37 PM IST
सूरत/एजेंसी
सूरत/एजेंसी Updated Sat, 27 Oct 2012 03:37 PM IST
विज्ञापन
mother throws newborn from third floor dies
एक मां के लिए उसका बच्चा जान से भी प्यार होता है, लेकिन गुजरात के सूरत में एक मां ने अपने बेटे के जन्म के महज एक घंटे बाद ही तीसरी मंजिल से फेंक दिया। इससे बच्चे की मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े 11 बजे पूजा ने अपने घर के बाथरूम में बच्चे को जन्म दिया और डिलीवरी के तुरंत बाद उसे छत से फेंक दिया।

पूजा ने इसी साल फरवरी में हीरों का काम करने वाले जिग्नेश शापारिया से लव मैरिज की थी। पड़ोसियों ने बच्चे के गिरने की आवाज सुनी और उसे तुरंत स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस इंस्पेक्टर एम एन परमार ने बताया कि पूजा ने शायद इसलिए अपने बच्चे को फेंक दिया क्योंकि वह शादी के एक साल के भीतर ही बच्चा नहीं चाहती थी। पड़ोस में रहने वाले वासुभाई सबलपारा ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि अभी तक यह नहीं पता चल सका है कि पूजा ने आखिर क्यों ऐसा किया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच करनी शुरू कर दी है। पूजा को भी स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है। साथ ही उसके परिवार वालों से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed