फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   mother teresa in young age

जवानी में ऐसी दिखतीं थीं मदर टेरेसा

Mon, 30 Mar 2015 07:08 PM IST
Updated Mon, 30 Mar 2015 07:08 PM IST
विज्ञापन
mother teresa in young age

अपने नेक और परोपकारी कार्यों के चलते दुनियाभर में प्रसिद्ध हुई दया की मूर्ति मदर टेरेसा जवानी के दिनों में बहुत सुंदर हुआ करतीं थीं। मन से खूबसूरत मदर टेरेसा की कुछ ऐसी ही तस्वीरें सोशल साइट पर वायरल हुईं हैं जो उनकी खूबसूरती को बयां करती हैं।

विज्ञापन


अनुमान लगाया जा रहा है कि मदर टेरेसा की ये तस्वीरें तब की हैं जब वे 18 वर्ष की रही होंगी। इन तस्वीरों को लगातार सोशल साइट्स पर शेयर किया जा रहा है।

कोलकाता की अपनी संस्था मिशनरीज ऑफ चैरिटीज के जरिए दुनियाभर को मानवता और समाज सेवा का संदेश देने वालीं मदर टेरेसा की 1997 में बीमारी के चलते मौत हो गई थी।

विज्ञापन

मानवता के लिए याद की जाती हैं मदर टेरेसा

mother teresa in young age

उन्हें मानवता के प्रति किए गए अपने विलक्षण कार्यों के चलते मदर का दर्जा भी मिला और शांति का नोबेल पुरस्कार भी। मूल रूप से मेसिडोनिया की रहने वाली मदर टेरेसा का असली नाम एजें गोंचे बोजाक्चियु था।

एक नन के तौर पर भारत आईं मदर टेरेसा को उनके किए गए परोपकारी कार्य के चलते मदर की उपाधि मिली। मदर टेरेसा द्वारा स्‍थापित की गई मिशनरीज ऑफ चैरिटी के अब दुनियाभर में सैकडों केन्द्र हैं।

भारत में भी मदर टेरेसा का नाम काफी सम्मान से लिया जाता है। आज भी लोग उन्हें उनके परोपकारी कार्यों के लिए याद करते हैं। मदर टेरेसा के संपर्क में आकर काफी लोगों का जीवन पूरी तरह बदल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed