फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Mother self-immolation with daughter

बेटी को गोद में बैठाकर मां ने लगाई आग

Sat, 10 Jan 2015 08:59 AM IST
Updated Sat, 10 Jan 2015 08:59 AM IST
विज्ञापन
Mother self-immolation with daughter

गंभीर बीमारी से जूझ रही एक महिला इलाज के लिए पैसे नहीं जुटा पाई तो उसने अपनी आठ माह की बेटी के साथ आत्मदाह कर लिया। घटना के समय महिला की दो बेटी घर के बाहर खेल रही थीं और उसका पति मजदूरी करने गया था। मोहल्ले के लोगों ने चंदा इकट्ठा कर महिला का अंतिम संस्कार कराया।

विज्ञापन


गांव का अंजू सिंह पुत्र बलवंत उर्फ बल्लू अपने पिता के साथ रहता है। मां की करीब एक साल पहले मृत्यु हो चुकी है। भाई रमन अपने परिवार के साथ अलग रहता है। अंजू सिंह पास के गांव शाहनगर में एक किसान के यहां मजदूरी करता है।
विज्ञापन


उसकी शादी हरिद्वार के थाना श्यामपुर के गांव लालढांग निवासी कौशल देवी पुत्री बुद्ध सिंह से हुई थी। कौशल की यह दूसरी शादी थी। उसके एक पुत्री वर्षा (5) पहले पति से है। अंजू से दो पुत्री आरती (3) और रचना (8 माह) थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कौशल कुछ दिनों से बीमार थी। मजदूर पेशा अंजू सिंह पैसे की तंगी के कारण उसका इलाज नहीं करा पा रहा था। शुक्रवार सुबह करीब साढे़ आठ बजे उसने मकान के मेन गेट की कुंडी लगाई और रचना के साथ कमरे में बंद हो गई।

इलाज के लिए पैस न जुटा पाने से थी परेशान

Mother self-immolation with daughter

ग्रामीणों के अनुसार कमरे की अंदर से कुंडी बंद कर उसने अपने और बच्ची के ऊपर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली। घटना के समय ससुर और पति मजदूरी करने गए थे। पड़ोसियों ने कमरे से धुआं और आग की लपट उठती देखीं।

मकान की छत तोड़कर ग्रामीण अंदर कूदे। पानी डालकर किसी तरह आग बुझाई, लेकिन तब तक मां-बेटी की मौत हो चुकी थी। सूचना पर सीओ सिटी शैलेंद्र लाल ने गांव में पहुंचकर महिला के ससुर और पति के बयान दर्ज किए।

वर्षा और आरती को ढूंढा था कौशल ने

ग्रामीणों के अनुसार अंजू की दोनों पुत्री वर्षा और आरती खेलने के लिए बाहर चली गई थीं। घटना से कुछ देर पहले कौशल ने उन्हें तलाश रही थी, लेकिन दोनों बहन उसे मिली नहीं। अगर दोनों बच्चियां उसे मिल जाती तो वह उन्हें भी अपने साथ जलाकर मार डालती।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed