{"_id":"a94b2eddf9a2502c753a60c9c54d35ca","slug":"mother-killed-her-son-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध संबंधों का विरोध करने पर मां ने किया खौफनाक काम","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
अवैध संबंधों का विरोध करने पर मां ने किया खौफनाक काम
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Tue, 05 May 2015 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव निसुर्खा में नाजायज संबंध का विरोध करने पर मां ने प्रेमी संग मिलकर अपने बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को गन्ने के खेत में फेंक दिया। मृतक के ताऊ ने युवक की मां और उसके प्रेमी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करा दी है। वारदात के बाद से दोनों आरोपी गायब हैं। पुलिस दोनों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
गांव निसुर्खा के ग्रामीणों ने सोमवार सुबह पूर्व प्रधान विजेंद्र सिंह के गन्ने के खेत में एक शव पड़ा देखा। उसकी शिनाख्त अंकित (20) पुत्र रणजीत सिंह जाटव के रूप में हुई। अंकित के ताऊ रोहताश पुत्र रामसरन सिंह ने बीबीनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि अंकित के पिता की लगभग तीन वर्ष पहले मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
इसके बाद अंकित की मां सुनीता के गांव के ही नरेश पुत्र धर्मवीर सिंह के साथ अवैध संबंध बन गए। अंकित इसका विरोध करता था। इसके चलते सुनीता और नरेश अंकित से रंजिश रखने लगे।
विज्ञापन
दोनों ने मिलकर अंकित की हत्या कर शव गन्ने के खेत में फेंक दिया। हत्या की सूचना पर फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। अंकित के ताऊ रोहताश की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।